Advertisement Carousel
Local News

Azamgarh News: दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने चलाया HPV जागरूकता अभियान, Cervical Cancer से बचाव पर दिया जोर

Azamgarh News: Durga Shakti Seva Trust launches HPV awareness campaign; emphasizes prevention of cervical cancer.

द लोकतंत्र/ आज़मगढ़ : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को Sarvodaya Public School, RTO आजमगढ़ में एक विशेष HPV जागरूकता एवं वैक्सीनेशन परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विशेषज्ञों से वैक्सीन एवं कैंसर से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना तथा समय पर HPV वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि समय रहते वैक्सीन लगवाकर इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डॉ. विपिन यादव ने बताया HPV वैक्सीन का महत्व

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विपिन यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को HPV संक्रमण, उससे होने वाले सर्वाइकल कैंसर और वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु HPV वैक्सीन लगवाने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस उम्र में वैक्सीनेशन कराने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का जोखिम काफी कम हो जाता है।

उन्होंने वैक्सीन की डोज, उसके प्रभाव और सुरक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के सवालों के भी जवाब दिए। डॉ. यादव ने कहा कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

हर बेटी तक पहुंचे वैक्सीन, ट्रस्ट का जागरूकता अभियान रहेगा जारी

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की प्रतिनिधि पूजा सिंह ने छात्राओं और अभिभावकों से HPV वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जिले की प्रत्येक बेटी को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल, आजमगढ़ में HPV वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा ट्रस्ट के माध्यम से भी जरूरतमंद लोगों को उचित दरों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि जागरूकता की कमी के कारण कोई भी बेटी इस बीमारी का शिकार न बने। हमारी संस्था भविष्य में भी जिले के विभिन्न स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में Sarvodaya Public School के संस्थापक डॉ. राजेंद्र सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को HPV वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें – प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं गीतकार Manoj Bhawuk के शब्दों में जीवंत हुई काशी की आध्यात्मिक चेतना, गीत ‘मनवा के हमरा बनारस बना द’ हुआ वायरल

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह