Local News

Deoria : भाजपा ने किया ‘कार्यकर्ता के निष्ठा’ का सम्मान, भूपेंद्र सिंह को जनपद देवरिया की कमान

Bhupendra-Singh-BJP-President-Deoria

द लोकतंत्र / राबी शुक्ला : भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janata Party ) अक्सर अपने फैसलों से चौकाती रही है। टिकट वितरण हो या सांगठनिक नियुक्तियां पार्टी के फैसले समीकरणों को साधने के साथ साथ कार्यकर्ताओं को भी जोश से भर देती हैं। भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की सूची आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ( Bhupendra Singh Chaudhary ) ने जारी की। प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद देवरिया में अपने ‘हमनाम कार्यकर्ता’ भूपेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर यह बता दिया कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता भाजपा के लिए कितने महत्वपूर्ण है।

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं भूपेन्द्र सिंह

बता दें, जनपद देवरिया में पार्टी के पुराने और वफादार कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह पर पार्टी ने भरोसा दिखाकर उन्हें जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण ओहदे का दायित्व सौंपा है। जनपद के भुजौली कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह ने अभाविप से अपने सियासी सफर कि शुरुआत की थी। जनपद में भूपेंद्र सिंह की पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के तौर पर है जो पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन निजी क्षमताओं से बाहर जाकर भी करते है। और, इन्ही वजहों से उनकी लोकप्रियता का दायरा जनपद की सीमाओं को नहीं मानता।

दरअसल, भूपेंद्र सिंह छात्र जीवन में ही संघ व विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक व विभाग संगठन मंत्री के रूप में कार्य करने के साथ ही वह शहर के बाबा राघवदास पीजी कालेज के छात्र संघ महामंत्री भी रहे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के साथ ही भूपेंद्र सिंह भाजपा में जिला मंत्री व जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह नगरपालिका के मनोनीत सभासद भी रहे।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सूची जारी होने के बाद जनपद के सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को बधाई देने का सिलसिला जारी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में वह सदैव पार्टी के द्वारा दिए जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कि आकाँक्षाओं के अनुरूप वह जिले में संगठन को और भी मजबूत बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : भारतीय जनता पार्टी यूपी ने संगठन स्तर पर किया बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची

भूपेंद्र सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा अंतर्यामी सिंह, सांसद रविंद्र कुशवाहा, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राजयमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जय प्रकाश निषाद, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह