Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

CM Vishnu Deo Sai का 62वां जन्मदिन: बगिया में बच्चों के साथ सादगी से मनाया उत्सव, जगन्नाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Vishnu Deo Sai's 62nd birthday: Celebrated with simplicity with children in Bagiya, took blessings at Jagannath Temple

द लोकतंत्र/ रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अपने 62वें जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर वे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे बगिया स्थित बालक छात्रावास पहुंचे और बच्चों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री ने छात्रावास में बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया और चॉकलेट वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम का हिस्सा था, जहां मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और उन्हें प्रेरित किया।

मंदिर दर्शन, पुराने स्कूल की यादें और मां का आशीर्वाद

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री साय दोकड़ा स्थित Jagannath Temple Dokra पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के बाद वे अपने पुराने प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। स्कूल परिसर में उन्होंने शिक्षकों और ग्रामीणों से मुलाकात की और अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने बगिया स्थित निवास पहुंचे और अपनी मां जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ उन्होंने सत्यनारायण कथा में भाग लिया और भक्ति भाव से प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनकी पत्नी कौशल्या साय, पत्थलगांव की विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का यह जन्मदिन कार्यक्रम सादगी, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जुड़ाव का संदेश देता नजर आया। बच्चों के साथ समय बिताने और अपने गांव की मिट्टी से जुड़े रहने की उनकी पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।

यह भी पढ़ें : CM Vishnu Deo Sai के जन्मदिन पर पीएम मोदी का संदेश, विकास प्रयासों की सराहना

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में