Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

GSTSaar App लॉन्च: छत्तीसगढ़ से निकला स्मार्ट GST सॉल्यूशन, कारोबारियों के लिए गेमचेंजर

GSTSaar App Launched: A Smart GST Solution from Chhattisgarh—A Game-Changer for Businesses

द लोकतंत्र/ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्याधुनिक मोबाइल एप ‘GSTSaar’ का विमोचन किया। यह ऐप जीएसटी से जुड़ी कानूनी जानकारी, ई-बुक्स, विशेषज्ञ लेख और ताज़ा समाचार एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की सराहना की।

‘GSTSaar’ ऐप पूरी तरह छत्तीसगढ़ में विकसित हुआ है। इसे मध्य भारत की प्रसिद्ध लॉ फर्म सारस्वत एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं ने तैयार किया है। ऐप की परिकल्पना और विकास का श्रेय टेक अधिवक्ता विवेक सारस्वत को जाता है। यह ऐप iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट, रेट फाइंडर, HSN कोड फाइंडर और जीएसटी कैलेंडर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम नागरिक अपने जीएसटी से जुड़े सवालों के त्वरित और सटीक जवाब पा सकते हैं। ऐप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जीएसटी कानून उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ताओं को समझने में आसानी होती है।

ई-बुक्स, विशेषज्ञ लेख और ताज़ा अपडेट

‘GSTSaar’ पर जीएसटी लिटिगेशन विषय की ई-बुक्स उपलब्ध हैं। देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के लेख नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं। साथ ही जीएसटी से जुड़ी ताज़ा खबरों का अपडेट भी मिलता रहता है, जिससे उपयोगकर्ता हमेशा नई जानकारी से जुड़े रहते हैं। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह निःशुल्क है। छोटे-बड़े व्यापारी और करदाता बिना किसी आर्थिक बोझ के इसका उपयोग कर सकते हैं।

तकनीकी सहयोग और टीम का योगदान

ऐप के डिजाइन और तकनीकी सहयोग में अधिवक्ता अभय तिवारी, बिना सिंग गौतम और प्रियांश शर्मा का योगदान रहा। डेवलपमेंट का कार्य रायपुर की कंपनी श्लोक आईटी सॉल्यूशन ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रिंसी धावना, आस्था तिवारी और सुर्वी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें : मार्च 2026 में मिडसाइज SUV सेगमेंट में Renault Duster, Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Toyota Urban Cruiser EV की होगी एंट्री

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में