Advertisement Carousel
National

अमित शाह का बड़ा ऐलान: देश में हिंसा की जगह नहीं, जवाब गोली से देंगे

Amit Shah's big announcement: There is no place for violence in the country, we will respond with bullets.

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष और आतंकवाद दोनों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कोई हिंसा करेगा, तो जवाब गोली से मिलेगा। पाकिस्तान पर भी निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पाकिस्तान को अब दुनिया गंभीरता से नहीं लेती, उसकी स्थिति हास्यास्पद हो गई है।

10 वर्षों में बिहार को पूरी तरह बाढ़ की समस्या से मुक्त होगा

अमित शाह ने बिहार के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने विकसित बिहार की नींव रखी है और अगले 10 वर्षों में बिहार को पूरी तरह बाढ़ की समस्या से मुक्त किया जाएगा। शाह बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की कोसी परियोजना के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रबंध किया है। इससे 50 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित होगी और राज्य विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चेहरा बदलकर जंगलराज वापस लाने की कोशिश हो रही है। शाह बोले, कुछ राज्यों में आज भी जेल में बैठे लोगों द्वारा सरकारें चल रही हैं, यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। बिहार में ऐसी स्थिति कभी नहीं आने देंगे।

शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक का बचाव किया

भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए शाह ने विपक्षी दलों को घेरा और 130वें संविधान संशोधन विधेयक का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह किसी सरकार को अस्थिर करने की साजिश नहीं, बल्कि साफ-सुथरे प्रशासन की दिशा में कदम है। शाह बोले, जब मेरे खिलाफ मामला था, मैंने खुद त्यागपत्र दिया था। विपक्ष क्यों डर रहा है? एफआईआर पर नहीं, बल्कि दोष सिद्धि के बाद ही कार्रवाई होगी।

अमित शाह ने अपने भाषण में राहुल गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान भी याद दिलाया। उन्होंने कहा, जब मनमोहन सिंह दोषसिद्ध नेताओं की अयोग्यता रोकने के लिए अध्यादेश लाए थे, तो राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया। वह अध्यादेश लालू यादव जैसे नेताओं को बचाने के लिए लाया गया था, लेकिन कांग्रेस ने अपनी ही सरकार को कमजोर किया।

देश की सुरक्षा पर बोलते हुए शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2026 तक भारत से माओवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। शाह बोले, मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में 600 से ज्यादा माओवादी कैंप नष्ट किए हैं, उनकी फंडिंग और हथियारों की सप्लाई रोक दी है। अब देश के आदिवासी क्षेत्र विकास की राह पर हैं, न कि उग्रवाद की।

अंत में शाह ने बिहार की जनता से अपील की कि वे एक बार फिर मोदी-नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताएं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को अंधकार से उजाले की ओर लाया है, आने वाले दशक में हम इसे देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करेंगे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं