Advertisement Carousel
Blog Post

रामायण 2 में सनी देओल बनेंगे हनुमान, थिएटर में गूंजेगा ‘जय श्री राम’; प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया क्यों चुने गए सनी

रामायण 2, सनी देओल, हनुमान, नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, यश, नितेश तिवारी, रामायण फिल्म, बॉलीवुड न्यूज, फिल्म अपडेट, जय श्री राम

Ramayan2: फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके दूसरे भाग पर टिकी हैं। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान की दमदार झलक दिखाने के बाद मेकर्स ने उनके किरदार को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं।

फिल्म में हनुमान की भूमिका अभिनेता सनी देओल निभाने वाले हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि आखिर इस महत्वपूर्ण किरदार के लिए सनी देओल को ही क्यों चुना गया। उन्होंने हनुमान की तुलना भारत के आयरन मैन से भी की है।

हनुमान हैं भारत के आयरन मैन: नमित मल्होत्रा

गोल्ड डर्बी को दिए इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान के किरदार की लोकप्रियता पर बात की। उन्होंने कहा कि हनुमान रामायण के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय पात्रों में से एक हैं। उनकी तुलना आयरन मैन से करते हुए नमित ने कहा कि हनुमान भारत के अपने सुपरहीरो हैं।

उनके मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 2’ में हनुमान की मौजूदगी कहानी को एक अलग स्तर पर ले जाएगी। फिल्म का अगला भाग रोमांच और भव्यता से भरपूर होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले पार्ट में हनुमान की पूरी झलक नहीं दिखाने का फैसला जानबूझकर लिया गया था, ताकि दर्शकों के मन में आगे की कहानी को लेकर उत्सुकता बनी रहे।

सनी देओल को ही क्यों मिला हनुमान का किरदार?

नमित मल्होत्रा ने बताया कि हनुमान के किरदार के लिए ऐसे अभिनेता की जरूरत थी, जिसके व्यक्तित्व में मासूमियत के साथ जबरदस्त ताकत और प्रभाव भी दिखाई दे। उनके अनुसार, सनी देओल इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

उन्होंने सनी देओल की पर्दे पर बनी छवि का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेता ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं, जो शुरुआत में सीधे-सादे नजर आते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करते हैं।

यही खासियत उन्हें हनुमान के किरदार के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है। सनी देओल की दमदार आवाज, शारीरिक व्यक्तित्व और अभिनय शैली से इस किरदार को भव्य रूप मिलने की उम्मीद है।

पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखी थी हनुमान की पहली झलक

‘रामायण पार्ट 1’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान की पहली झलक दिखाई गई थी। इस दृश्य में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन विशाल शरीर और हाथ में गदा लिए उनका रूप दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इस दौरान बैकग्राउंड में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष सुनाई देता है। वहीं, दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह और कैलाश खेर की आवाज में हनुमान चालीसा का संगीत इस दृश्य को और प्रभावशाली बनाता है।

2028 में रिलीज होगी रामायण 2

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

वहीं, दूसरे भाग में भगवान राम की माता सीता की खोज और रावण के साथ होने वाले युद्ध की कहानी आगे बढ़ेगी। इसमें हनुमान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। फिल्म का दूसरा भाग साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है।

सनी देओल को हनुमान के रूप में देखने के लिए दर्शकों में अभी से उत्सुकता है। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर उनकी एंट्री किस तरह रामायण की कहानी को नया विस्तार देती है।

यह भी पढ़ें – यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक खत्म, कांग्रेस ने सौंपी 55 सीटों की सूची

Himanshu Dubey

Himanshu Dubey

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

The Nehru Era: From Gandhi's ideals and ideas to the foundation of modern, democratic and socialist India
Blog Post

नेहरू युग: गांधी के आदर्शों और विचारों से आधुनिक, लोकतांत्रिक और समाजवादी भारत की नींव तक का सफर

द लोकतंत्र/ सौरभ त्यागी : भारत की आजादी का इतिहास केवल राजनीतिक संघर्षों और स्वतंत्रता आंदोलनों का ही नहीं, बल्कि
Pakistani serials have taken over the hearts of Indian viewers, why is the magic of Indian serials ending?
Blog Post

भारतीय दर्शकों के दिलों में पाकिस्तानी सीरियल्स का चढ़ा खुमार, क्यों ख़त्म हो रहा हिंदुस्तानी धारावाहिकों का जादू

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : हाल के दिनों में, भारतीय दर्शकों के बीच पाकिस्तानी सीरियल्स का क्रेज़ बढ़ा है। ख़ासतौर