Advertisement Carousel
National

वेनेजुएला संकट: अमेरिकी कार्रवाई के बाद मादुरो गिरफ्तार, डेल्सी रोड्रिगेज बनीं अंतरिम राष्ट्रपति, सेना ने संभाला मोर्चा

Venezuela Crisis: Maduro arrested after US action, Delcy Rodriguez becomes interim president, army takes control.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में राजनीतिक और संवैधानिक संकट गहराता नजर आ रहा है। हालात को संभालने के लिए वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को 90 दिनों के लिए अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त करने का आदेश दिया है। इस फैसले के साथ ही वेनेजुएला की सेना ने भी रोडिग्रेज को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सेना का समर्थन

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन करते हुए कहा कि सेना संवैधानिक व्यवस्था और देश की स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, डेल्सी रोडिग्रेज 90 दिनों तक अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगी, जब तक कि देश में आगे की राजनीतिक प्रक्रिया तय नहीं हो जाती।

नागरिकों से सामान्य जीवन शुरू करने की अपील

अमेरिकी सेना द्वारा मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद देश में फैली अनिश्चितता के बीच वेनेजुएला के आर्मी चीफ और रक्षा मंत्री ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने कहा, मैं वेनेजुएला के लोगों से अपील करता हूं कि वे आने वाले दिनों में आर्थिक, कार्य और शिक्षा से जुड़ी सभी सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेना हालात पर पूरी तरह नियंत्रण में है।

अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान से बढ़ी हलचल

यह घटनाक्रम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान के कुछ घंटों बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मादुरो की सत्ता से विदाई के बाद वेनेजुएला में तुरंत चुनाव कराने पर चर्चा करना ‘समय से पहले’ होगा। एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में रुबियो ने कहा कि फिलहाल अमेरिकी प्रशासन का ध्यान कराकस में शेष नेतृत्व द्वारा नीतिगत सुधार लागू कराने पर है, न कि चुनावी समयसीमा तय करने पर।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया था कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान तड़के हुए हमलों में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई। इसी ऑपरेशन के बाद मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया गया। ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर ‘नारको आतंकवादी संगठन’ चलाने का आरोप लगाया है।

न्यूयॉर्क में चलेगा मादुरो पर मुकदमा

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी को अब न्यूयॉर्क ले जाया गया है, जहां उन पर आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गंभीर आरोपों में मुकदमा चलेगा। इस घटनाक्रम के बाद वेनेजुएला में सत्ता हस्तांतरण, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

कुल मिलाकर, मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। अंतरिम राष्ट्रपति की नियुक्ति और सेना के समर्थन से फिलहाल स्थिरता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में देश की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध किस दिशा में जाएंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं