Advertisement Carousel
National

स्टार प्रचारक नहीं, स्टार विभाजक बनकर गए हैं योगी, अखिलेश यादव का यूपी सीएम पर तीखा हमला

Yogi has become a star separator, not a star campaigner: Akhilesh Yadav launches a scathing attack on the UP CM

द लोकतंत्र/ लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ बनाकर भेज रही है, लेकिन असल में वे ‘स्टार विभाजक’ बनकर गए हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता साम्प्रदायिकता नहीं, सद्भाव चाहती है इसलिए योगी आदित्यनाथ को वहां कोई स्वीकार नहीं करेगा।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने में माहिर है। उन्होंने कहा, सरकार कह रही है कि आठ साल पूरे हुए हैं, जबकि हकीकत यह है कि मोदी सरकार को नौ साल पूरे होने वाले हैं। अब केवल एक आखिरी बजट बचा है इसके बाद जनता हिसाब मांगेगी।

फुस्स फुलझड़ी सरकार, बिजली और स्मार्ट सिटी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और योगी सरकार दोनों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘फुस्स फुलझड़ी सरकार’ है जिसमें न नीयत साफ है, न नतीजे। अखिलेश ने कहा, पहले ये बिजली बेचने की बात करते थे, अब निजीकरण भी नहीं कर पा रहे। आज यूपी में बिजली की हालत ऐसी है कि लोग अंधेरे में जी रहे हैं और सरकार सिर्फ भाषण दे रही है।

लखनऊ की स्थिति पर तंज कसते हुए अखिलेश बोले, लखनऊ में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग रहा है और सरकार इसे स्मार्ट सिटी बता रही है। जिसने लखनऊ को तीसरी सबसे स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड दिया है, उस पर एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सच छिपाने की आदी हो चुकी है, चाहे वह कुंभ मेले में हुई मौतों के आंकड़े हों या कोरोना काल की त्रासदी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं करती ताकि मुआवजे की ज़िम्मेदारी से बच सके।

भेड़िये की दहशत, सांड और गुलदार का आतंक

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, लोग आज भेड़िये की दहशत में जी रहे हैं। पहले सांड छतों पर चढ़ रहे थे, अब गुलदार पहुंच गया है। बीते दिनों में 52 लोगों पर हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग बुल और बुलडोजर दोनों के खिलाफ हैं।

अखिलेश ने योगी सरकार के बुलडोजर अभियान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, कानपुर के अखिलेश दुबे के घर पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। अगर उस पर कार्रवाई हुई, तो सरकार के कई अफसर फंस सकते हैं। अब उसकी जान की फिक्र हम सबको करनी है।

सपा सरकार बनी तो एक करोड़ दीये खरीदेंगे

अखिलेश यादव ने कुम्हार समुदाय को लेकर भी एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर कुम्हारों की हालत बेहद खराब है। अगर सपा सरकार सत्ता में आती है, तो वह हर साल दिवाली पर कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदेगी, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रहे।

बिहार में नहीं चलेगी विभाजन की राजनीति

बिहार चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता विकास और भाईचारे में विश्वास रखती है, न कि विभाजन की राजनीति में। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाओं में भीड़ जरूर है, लेकिन दिल से कोई उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा। अखिलेश ने कहा, भाजपा अब मुद्दों पर नहीं, धार्मिक उन्माद पर वोट मांगना चाहती है। लेकिन बिहार और यूपी की जनता दोनों समझदार हैं। वे नफरत की राजनीति को नकार चुकी हैं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं