Page 3

मशहूर गज़ल गायक पद्मश्री पंकज उधास का निधन, परिवार की तरफ से निधन की पुष्टि

Famous ghazal singer Padmashree Pankaj Udhas passes away, death confirmed by family

द लोकतंत्र : बॉलीवुड के मशहूर गज़ल गायक पद्मश्री पंकज उधास (Pankaj Udhas) का निधन हो गया है। गजल गायक ने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मशहूर गायक पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। 

पंकज उधास के परिवार की तरफ से उनके निधन की पुष्टि की गई है। गायक के परिवार की तरफ से कहा गया, भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।

‘चिट्ठी आई है’ बड़ी हिट साबित हुई थी

पंकज उधास और उनकी गज़लों के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। आज उनके निधन की ख़बर से सब शॉक हैं। चिट्ठी आई है उनकी बिगेस्ट हिट थी। अपनी बेहतरीन आवाज से वह लाखों दिलों पर राज करते थे। एक संगीत से जुड़े परिवार में पैदा होने के कारण पंकज को बचपन से ही संगीत में रुचि पैदा हो गई थी। पंकज के पिता गुजराती गायक थे और बड़े भाई हिंदी फिल्मों में गाते थे।

उनकी मशहूर गजलों में चिट्ठी आई है, चांदी जैसा रंग है तेरा, ना कजरे की धार न मोतियों की हार, घूंघट को मत खोल, थोड़ी थोड़ी पिया करो, निकलो न बेनकाब, दीवारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है आदि शामिल हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक