Page 3

पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस, अगले साल इस तारीख को थिएटर्स में धूम मचाएगी फिल्म

Pushpa 2

द लोकतंत्र : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गयी है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। 2021 में रिलीज हुयी पुष्पा में अल्लू का किरदार लोगों के जेहन में उतर गया था। चाहे डायलॉग की बात हो या पुष्पा के लुक की अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने खूब तारीफें बटोरी। यही नहीं, बोझ ऑफिस पर भी इस फिल्म की कमाई ने तहलका मचाया था।

पुष्पा 2 अगले साल 15 अगस्त 2024 को होगी थिएटर्स में रिलीज

पुष्पा 2 अगले साल थियेटर्स में फिर कमाल दिखाएगी। 15 अगस्त 2024 को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। अपने धांसू डायलॉग से अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पुष्पा बनकर परदे पर आग लगाते नज़र आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करती हुयी फिल्म का एक पोस्टर अल्लू अर्जुन के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुआ है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में फिल्म की रिलीज डेट लिखी हुयी है।

यह भी पढ़ें : G20 डिनर में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के शामिल होने पर रार, कांग्रेस ने उठाया सवाल

बता दें, फिल्म ने 365 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और पुष्पा 2 से भी फिल्म मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन ने ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल के साथ साई पल्लवी, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी नज़र आएंगे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक