Advertisement Carousel
Politics

बिहार चुनाव 2025: BJP ने जारी की पहली सूची, नंद किशोर यादव और रामसूरत राय का कटा टिकट

Bihar Elections 2025: BJP releases first list, Nand Kishore Yadav and Ramsurat Rai denied tickets

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपनी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी को एनडीए में 101 सीटें मिली हैं, जिनमें से बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दूसरी सूची में घोषित किए जाएंगे।

पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट कटा

सबसे बड़ा राजनीतिक फेरबदल तब देखने को मिला जब पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया गया, और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, औराई से रामसूरत राय और रीगा से मंत्री मोतीलाल प्रसाद का भी टिकट कट गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस सूची में सबसे चर्चित नामों में जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू का भी नाम शामिल है, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी में वापसी की है। उन्हें सीतामढ़ी से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, खजौली सीट से अरुण प्रसाद को टिकट दिया गया है, जो पहले उपेंद्र कुशवाहा के खाते में जाने की चर्चा में थी।

नंद किशोर यादव ने टिकट कटने पर दी प्रतिक्रिया

पटना साहिब से सात बार विधायक रह चुके नंद किशोर यादव ने टिकट कटने पर पार्टी के प्रति निष्ठा जताई। उन्होंने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। नई पीढ़ी का स्वागत है, अभिनंदन है। पटना साहिब के लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिया, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।

क्रमांकविधानसभा क्षेत्रप्रत्याशी का नामटिप्पणी/नोट्स
1बेतियारेणु देवीउपमुख्यमंत्री रह चुकीं
2रक्सौलप्रमोद कुमार सिन्हा
3पिपराश्यामबाबू प्रसाद यादव
4मधुबनराणा रणधीर सिंह
5मोतिहारीप्रमोद कुमार
6ढाकापवन जायसवाल
7रीगाबैद्यनाथ प्रसादमोतीलाल प्रसाद का टिकट कटा
8बथनाहाअनिल कुमार राम
9परिहारगायत्री देवी
10सीतामढ़ीसुनील कुमार पिंटूजेडीयू से बीजेपी में वापसी
11बेनीपट्टीविनोद नारायण झा
12खजौलीअरुण शंकर प्रसादउपेंद्र कुशवाहा की सीट मानी जा रही थी
13बिस्फीहरिभूषण ठाकुर बचौल
14राजनगरसुजीत पासवान
15झंझारपुरनीतीश मिश्रा
16छातापुरनीरज कुमार सिंह
17नरपतगंजदेवंती यादव
18फारबिसगंजविद्या सागर केसरी
19सिकटीविजय कुमार मंडल
20किशनगंजस्वीटी सिंह
21बनमनखीकृष्णा कुमार ऋषि
22पूर्णियाविजय कुमार खेमका
23कटिहारतारकिशोर प्रसादपूर्व उपमुख्यमंत्री
24प्राणपुरनिशा सिंह
25कोढ़ाकविता देवी
26सहरसाआलोक रंजन झा
27गौरा-बौरामसुजीत कुमार सिंह
28दरभंगासंजय सरावगी
29केवटीमुरारी मोहन झा
30जालेजीवेश कुमार मिश्रा
31औराईरमा निषादरामसूरत राय का टिकट कटा
32कुढ़नीकेदार प्रसाद गुप्ता
33बरुराजअरुण कुमार सिंह
34साहिबगंजराजू कुमार सिंह
35बैकुंठपुरमिथिलेश तिवारी
36सीवानमंगल पांडेयस्वास्थ्य मंत्री
37दरौंदाकर्णजीत सिंह
38गोरेयाकोठीदेवेश कांत सिंह
39तरैयाजनक सिंह
40अमनौरकृष्ण कुमार मंटू
41हाजीपुरअवधेश सिंह
42लालगंजसंजय कुमार सिंह
43पातेपुरलखेंद्र कुमार रोशन
44मोहिउद्दीननगरराजेश कुमार सिंह
45बछवाड़ासुरेंद्र मेहता
46तेघरारजनीश कुमार
47बेगूसरायकुंदन कुमार
48भागलपुररोहित पांडेय

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में उन सीटों पर फोकस होगा जहां एनडीए सहयोगी दलों के साथ सीट एडजस्टमेंट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर