Advertisement Carousel
Politics

चिराग पासवान ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 29 सीटों पर एलजेपी (रामविलास) ने उतारे प्रत्याशी

Chirag Paswan released the final list of candidates, LJP (Ram Vilas) fielded candidates on 29 seats.

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने कोटे की 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस सूची में जातीय संतुलन, युवा भागीदारी और सामाजिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है। गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को जारी इस सूची में हर वर्ग सवर्ण, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को उचित स्थान देने की कोशिश की गई है।

सबका साथ, सबका प्रतिनिधित्व

एलजेपी (रामविलास) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पार्टी सीमित सीटों के बावजूद बिहार के हर समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने बताया कि घोषित प्रत्याशियों में 6 महिलाएं, 13 युवा और 10 अनुभवी साथी शामिल हैं, जो अनुभव, ऊर्जा और संवेदनशीलता का आदर्श संगम हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘सबका साथ, सबका प्रतिनिधित्व’ के इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाएं।

पार्टी के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में कहा गया कि, हर कार्यकर्ता की स्वाभाविक आकांक्षा होती है कि वह जनता की सेवा करे, लेकिन सीमित सीटों के कारण हर किसी को टिकट देना संभव नहीं। एलजेपी (रामविलास) संगठन और सरकार, दोनों माध्यमों से हर स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नीचे एलजेपी (रामविलास) की 29 सीटों और उनके घोषित प्रत्याशियों की सूची दी गई है —

क्रमांकविधानसभा सीटप्रत्याशी का नाम
1गोविंदगंजराजू तिवारी
2सिमरी बख्तियारपुरसंजय कुमार सिंह
3दरौलीविष्णु देव पासवान
4गरखासीमांत मृणाल
5साहेबपुर कमालसुरेंद्र कुमार
6बखरीसंजय कुमार
7परबत्ताबाबुलाल शौर्य
8नाथनगरमिथुन कुमार
9पालीगंजसुनील कुमार
10ब्रह्मपुरहुलास पांडेय
11डेहरीराजीव रंजन सिंह
12बलरामपुरसंगीता देवी
13मखदुमपुररानी कुमारी
14ओबराप्रकाश चंद्र
15सुगौलीराजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
16बेलसंडअमित कुमार
17मढ़ौरासीमा सिंह
18शेरघाटीउदय कुमार सिंह
19बोधगयाश्यामदेव पासवान
20रजौलीविमल राजवंशी
21गोविंदपुरविनिता मेहता
22बोचहांबेबी कुमारी
23बख्तियारपुरअरुण कुमार
24फतुहारूपा कुमारी
25बहादुरगंजमो. कलीमुद्दीन
26महुआसंजय कुमार सिंह
27चेनारीमुरारी प्रसाद गौतम
28मनेरजितेंद्र यादव
29कसबानितेश कुमार सिंह

जातीय संतुलन और सामाजिक विविधता

चिराग पासवान की इस सूची में जातीय प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है। 29 उम्मीदवारों में से राजपूत (5), यादव (5), पासवान (4), भूमिहार (4), ब्राह्मण (1), तेली (1), पासी (1), सूढ़ी (1), रौनियार (1), कानू (1), रजवार (1), धोबी (1), कुशवाहा (1), रविदास (1) और मुस्लिम (1) उम्मीदवार शामिल हैं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर