Politics

सीएम योगी के मंत्री ने एक बयान देकर मचा दी सियासी उथल पुथल, कहा – 2027 में नहीं होंगे विधानसभा चुनाव

CM Yogi's minister created political turmoil by giving a statement, said - Assembly elections will not be held in 2027

द लोकतंत्र : सीएम योगी सरकार में पर्यटन मंत्री और मैनपुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सिंह के एक दावे से सियासी गलियारों में उथल पुथल मच गया है। योगी के मंत्री ने दावा किया है कि यूपी में साल 2027 में विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। जयवीर सिंह ने कहा है कि अब यूपी में विधानसभा 2029 में होंगे।

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन यानी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की संभावनाओं पर विचार कर रही है। ऐसे में योगी के मंत्री जयवीर सिंह का मानना है कि अगर तीसरी बार जीतकर मोदी सरकार सत्ता में आती है तो देश में वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था लागू हो जाएगी ऐसे में उत्तर प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2029 में होंगे।

डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी से गठबंधन की प्रत्याशी डिंपल यादव ने जयवीर सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। डिंपल यादव ने कहा, यह देश में लोकतंत्र खत्म होने की ओर इशारा करता है। ये लोग डरे हुए हैं और इसीलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

क्या कहता है मैनपुरी का सियासी समीकरण

मैनपुरी लोकसभा सीट पर पिछड़ी जातियों की बहुलता है। यह सबसे ज्यादा वोटर यादव समुदाय के हैं। यादव वोटर्स की संख्या लगभग 3.5 लाख है। इसके अलावा राजपूत वोटर्स की संख्या 1.5 लाख है। वहीं, शाक्य वोटर्स की संख्या 1.6 लाख है। साथ ही, ब्राह्मण वोटर 1.2 लाख, जाटव वोटर 1.4 लाख और लोधी राजपूत वोटर्स की संख्या एक लाख के क़रीब है। मुस्लिम वोटर और कुर्मी मतदाता भी दो लाख के क़रीब हैं।

मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है ऐसे में जयवीर सिंह सपा के गढ़ में सेंध लगा पाते हैं या नहीं यह देखने लायक़ होगा। मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से विधायक जयवीर सिंह भी क्षेत्र में ख़ासे लोकप्रिय हैं और उनका अपना एक वोट बैंक है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर