Politics

Sanjay Singh Arrest : आप सांसद संजय सिंह पर ईडी का शिकंजा, शराब घोटाला मामले में लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ़्तारी

sanjay-singh AAP

द लोकतंत्र : दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ED ( Sanjay Singh Arrest ) के शिकंजे में फंस गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अब संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय एजेंसी AAP नेता को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। इस मामले में इससे पहले कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Sanjay Singh Arrest : शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा की गवाही बनी गले की फांस

दरअसल, शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनने के बाद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी। दिनेश अरोड़ा ने बयान में कबूल किया कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 लाख जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था।

इससे पहले सुबह साढ़े 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के घर पर छापेमारी की थी। आप सांसद के घर पर करीब 11 घंटे तक ईडी की छापेमारी चली। संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता रोष में हैं और देश भर में अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन हुए।

आम आदमी पार्टी के X हैंडल पर संजय सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया है। AAP ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है। मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया, ईडी के पास शिकायतें की लेकिन अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोदी जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। वो जुल्म करके, लोगों को जेल में डाल कर जीत नहीं सकते। मैं पहले भी अडानी के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा।

यह भी पढ़ें : सावधान! आपके फेसबुक पेज और प्रोफाइल पर है हैकर्स की नज़र, लापरवाही भारी नुकसान करा देगी

वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने AAP सांसद संजय सिंह के परिवारवालों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि ईडी को छापे में कुछ नहीं मिला। शराब घोटाला के नाम पर एक हजार रेड मार दीं लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, पहले संजय सिंह की आवाज दबाने की कोशिश है। इंडिया अलायंस से डर गए है, बौखला गए हैं। हम डरेंगे नहीं, कोर्ट में केस करेंगे, सड़क पर भी दिखेंगे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर