Advertisement Carousel
Politics

महागठबंधन पर PM मोदी का तगड़ा हमला- बोले, जंगलराज वालों ने बिहार को लटकाया, भटकाया और पटका

PM Modi launches a scathing attack on the Grand Alliance, saying the Jungle Raj supporters have left Bihar hanging, misled, and ruined it.

द लोकतंत्र/ पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर करारा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर “जंगलराज” से आज़ादी चाहती है और एनडीए ही राज्य को विकास की नई रफ्तार देने में सक्षम है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, यह गठबंधन नहीं, लठबंधन है! इनके नेता आपस में ही लाठियां भांज रहे हैं, जनता का विकास नहीं।

अटक दल, भटक दल, लटक दल…

मोदी ने महागठबंधन की खींचतान पर कटाक्ष करते हुए कहा, एक तरफ सूझबूझ से भरा एनडीए है, तो दूसरी ओर लाठियां भांजता महालठबंधन। यह लोग कैमरे के सामने मुस्कुराते हैं, लेकिन पीछे एक-दूसरे की खाल खींचते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह महागठबंधन अटक दल, भटक दल, लटक दल, झटक दल और पटक दल का समूह है, जिसमें किसी के पास न दृष्टि है, न दिशा।

बिहार की जनता अब इन ‘परिवारवादियों’ को पहचान चुकी है

प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजद पिछले दो दशक से कोई चुनाव नहीं जीत पाया, लेकिन अब भी अहंकार में अटका हुआ है। राजद ने झामुमो को झटक दिया, कांग्रेस को पटक दिया, वामदलों को अटका दिया और वीआईपी को भटका दिया। मोदी ने कहा कि बिहार की जनता अब इन ‘परिवारवादियों’ को पहचान चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने वोट की ताकत को पहचानें, आपके माता-पिता ने 2005 में बिहार को जंगलराज से आज़ाद किया था, अब आपकी बारी है इसे विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ाने की।

बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार लालू परिवार है

लालू परिवार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार लालू परिवार है, जिसके ज्यादातर सदस्य जमानत पर बाहर हैं। वहीं कांग्रेस का परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। लेकिन अब बिहार इन दोनों परिवारों से तंग आ चुका है।

उन्होंने कहा कि राजद ने सिर्फ अपने बेटा-बेटियों का भविष्य बनाया, जबकि बिहार के लाखों युवाओं को बेरोजगारी और पलायन की मजबूरी दी। बेगूसराय एक समय औद्योगिक केंद्र था, लेकिन जंगलराज के कारण फैक्ट्रियों पर ताले लग गए। पीएम मोदी ने अंत में कहा कि अब बिहार का नारा है – नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर गूंजेगा एनडीए सरकार!

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर