Politics

राहुल गांधी और स्मृति ईरानी फिर होंगे आमने सामने, अमेठी संग्राम जीतने के लिए जान लगाएगी कांग्रेस

Rahul Gandhi and Smriti Irani will again face to face, Congress will sacrifice its life to win the Amethi battle

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी पुनः अमेठी संग्राम जीतने उतरेंगे। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने इस बाबत बयान दिया है। दरअसल, अमेठी कांग्रेस कि परम्परागत सीट रही है लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने इस सीट पर सेंध लगा दी थी और राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराया था। हालाँकि अमेठी के अलावा राहुल गांधी ने वायनाड से भी परचा भरा था जहाँ से उन्हें जीत हासिल हुयी थी।

अमेठी संग्राम जीतने उतरेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने यह दावा किया कि राहुल गांधी अपनी परम्परागत सीट जीत लेंगे। हालाँकि वह वायनाड से भी लड़ेंगे या नहीं इसपर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीँ प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका जहाँ से भी मन होगा वहां से लड़ सकती हैं। बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के कयास काफी वक़्त से लगाए जा रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब कहां हैं। बता दें, अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की पारवारिक सीट रही है। इस सीट से संजय गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भी लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता और पीएम पद के दावेदार राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराया था इसलिए कांग्रेस के निशाने पर स्मृति ईरानी हमेशा रहती हैं।

यह भी पढ़ें : सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर काट दिया है, हर शो जा रहा हॉउसफुल

बता दें, हाल ही में मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को फिर से बहाल किया गया है। उन्हें मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त कर दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से यह स्पष्ट है कि इसबार अमेठी संग्राम जीतने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर