Advertisement Carousel
Politics

Rahul Gandhi के इंदौर दौरे से पहले घमासान, CM मोहन यादव के ‘पप्पू’ बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Uproar ahead of Rahul Gandhi's Indore visit; Congress hits back at CM Mohan Yadav's 'Pappu' remark.

द लोकतंत्र/भोपाल: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के 19 सितंबर को होने वाले इंदौर दौरे से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के राहुल गांधी पर किए गए ‘पप्पू’ वाले तंज के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बयानबाजी तेज कर दी।

रविवार को आगर मालवा में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर करने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर न्यायपालिका और सशस्त्र बलों को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “पप्पू है तो पप्पू जैसे काम करेगा।”

कांग्रेस बोली- अब ‘पापा’ बन गए राहुल गांधी

मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी को लंबे समय से ‘पप्पू’ कहती रही है, लेकिन अब राहुल गांधी युवाओं के मुद्दों को लेकर मजबूती से आवाज उठा रहे हैं।

पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कार्यक्रम के लिए 10 लाख रुपये की सुरक्षा राशि मांगा जाना अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने के बाद भाजपा में बेचैनी दिखाई दे रही है। शर्मा ने कहा कि जिस तरह घर में लोग ‘पापा’ से डरते हैं, उसी तरह अब भाजपा राहुल गांधी से डरने लगी है।

भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी से ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने ही राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहे जाने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने पीसी शर्मा की टिप्पणी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस में व्यक्तिगत और मर्यादा से बाहर जाने वाली टिप्पणियों से बचना चाहिए।

19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

दरअसल, राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस दौरान छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा सकते हैं।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश आने पर माफी मांगने की बात कही। उन्होंने गांधी परिवार के राजनीतिक रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। यादव ने कहा कि राहुल गांधी अपने साथ ‘झूठ की पोटली’ लेकर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ भाजपा सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि बालाघाट को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सरकार ने काम किया है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले शुरू हुई यह जुबानी जंग अब आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

यह भी पढ़े- Goa First Alliance: गोवा चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर