Advertisement Carousel
Punjab

Shri Sitaram Naam Bank: लुधियाना में शुरू होगी श्री सीताराम नाम बैंक की 142/Aवीं शाखा, जानें क्या है पहल

Shri Sitaram Naam Bank

द लोकतंत्र/सुनील पांडेय/अमृतसर: श्रीराम नाम लेखन की सनातन परंपरा को परिवारों और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय Shri Sitaram Naam Bank की 142/Aवीं शाखा का शुभारंभ होने जा रहा है। श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी (पंजाब) से जुड़े रामभक्तों की ओर से आयोजित इस पहल का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को श्री नैना देवी मंदिर, न्यू शिमलापुरी में किया जाएगा। शाखा के शुभारंभ को लेकर आयोजित बैठक में सेवादारों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान अधिक से अधिक परिवारों, युवाओं और बच्चों को श्री सीताराम नाम लेखन की परंपरा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

नाम लेखन के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगी पुस्तिका और लाल पेन:Shri Sitaram Naam Bank

सेवादार दीपक शर्मा ने कहा कि श्रीराम नाम लेखन सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण आध्यात्मिक परंपराओं में से एक है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय Shri Sitaram Naam Bank के माध्यम से श्रद्धालुओं को इस परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नाम लेखन का यह संस्कार परिवारों के साथ-साथ नई पीढ़ी तक भी पहुंचे। सेवादार संजीव धीमान ने स्पष्ट किया कि श्री सीताराम नाम बैंक किसी तरह के आर्थिक लेन-देन से जुड़ा बैंक नहीं है। यहां श्रद्धालुओं को नाम लेखन की पुस्तिका और लाल पेन निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार पुस्तिका में ‘श्रीराम’ या ‘श्री सीताराम’ नाम लिख सकेंगे। नाम लेखन पूरा होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुस्तिका बैंक में जमा करवाई जा सकेगी। धीमान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नाम लेखन की परंपरा को व्यवस्थित तरीके से आम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से जुड़ी श्रीराम नाम की आस्था की गूंज लुधियाना तक पहुंचे, इसी संकल्प के साथ शाखा का शुभारंभ किया जा रहा है।

11 अक्टूबर को न्यू शिमलापुरी में Shri Sitaram Naam Bank का होगा शुभारंभ

आयोजकों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय Shri Sitaram Naam Bank की 142/Aवीं शाखा का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को श्री नैना देवी मंदिर, न्यू शिमलापुरी, लुधियाना में होगा। कार्यक्रम में रामभक्तों और सनातनी परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है। सेवादार विजेश भटनागर ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में नाम लेखन लोगों को कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधि से जोड़ने का सरल माध्यम बन सकता है। उन्होंने लुधियाना के अधिक से अधिक परिवारों से इस पहल में शामिल होने की अपील की। राजिंदर वर्मा, रामजस यादव और सुनील दत्त शर्मा ने भी श्रद्धालुओं से स्वयं इस अभियान से जुड़ने और अपने परिवार के सदस्यों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राम नाम लेखन परिवार के सदस्यों को एक साथ सकारात्मक और धार्मिक गतिविधि से जोड़ने का माध्यम बन सकता है।

मंदिर कमेटी ने दिया सहयोग का भरोसा

श्री नैना देवी मंदिर कमेटी की ओर से भी Shri Sitaram Naam Bank आध्यात्मिक पहल में पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार ऐसी धार्मिक गतिविधियां समाज में संस्कारों को मजबूत करने और पारंपरिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भूमिका निभा सकती हैं।

आयोजकों ने लुधियाना के रामभक्तों, सनातनी परिवारों, युवाओं और बच्चों से 11 अक्टूबर को परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। श्रद्धालु शाखा से नाम लेखन की पुस्तिका प्राप्त कर इस अभियान से जुड़ सकेंगे।
बैठक में सेवादार दीपक शर्मा, संजीव धीमान, विजेश भटनागर, राजिंदर वर्मा, रामजस यादव और सुनील दत्त शर्मा के अलावा नैना देवी मंदिर के चेयरमैन डॉ. अविनाश सांवल और प्रधान श्री शांति स्वरूप उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-

Amritsar Mad Sandhu Murder: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,