Advertisement Carousel
Social

दुबई से भी सस्ता सोना मिलता है इस देश में, जानें कारण और नियम

द लोकतंत्र: भारत में सोना सिर्फ एक धातु नहीं बल्कि एक भावना है। खासकर महिलाओं के लिए यह सम्मान, परंपरा और निवेश का प्रतीक होता है। शादी-ब्याह, त्यौहार या कोई शुभ अवसर हो, सोने की खरीदारी भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। हालांकि, मौजूदा समय में सोने की कीमतें इतनी अधिक हो गई हैं कि आम आदमी का इसे खरीदना मुश्किल हो गया है।

ऐसे में लोग अकसर यह सोचते हैं कि आखिर दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है। आम धारणा है कि दुबई में सोना सबसे सस्ता होता है, लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है। वास्तव में दुबई से भी सस्ता सोना भूटान में मिलता है।

भूटान में सस्ता क्यों है सोना?
भूटान में सोना सस्ता होने के कई ठोस कारण हैं। सबसे पहली बात यह है कि यहां सोने पर कोई टैक्स नहीं लगता, यानी सोना टैक्स फ्री होता है। इसके अलावा भूटान में इंपोर्ट ड्यूटी भी बेहद कम है, जिससे कुल कीमत काफी घट जाती है।

क्या कोई भी भूटान से सोना खरीद सकता है?
हां, कोई भी व्यक्ति भूटान जाकर सोना खरीद सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें मानना जरूरी होता है:

ऑथोराइज्ड होटल में ठहरना जरूरी: अगर आप भूटान से सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपको वहां के सरकारी मान्यता प्राप्त होटल में कम से कम एक रात रुकना अनिवार्य है। बिना रुके आप सोना नहीं खरीद सकते।

भारत लाने की सीमा तय है: भारत सरकार ने भूटान से सोना लाने की सीमा निर्धारित की है। एक व्यक्ति अधिकतम 26 ग्राम सोना ही भारत ला सकता है।

सीमा से अधिक सोना लाना अवैध: यदि कोई व्यक्ति तय सीमा से अधिक सोना लेकर भारत लौटता है तो यह गैरकानूनी माना जाएगा। पकड़े जाने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।दुबई से भी सस्ता सोना मिलता है इस देश में , जानें कारण और नियम

निवेश के लिहाज से समझदारी
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं और कम दाम में शुद्धता के साथ इसे खरीदना चाहते हैं, तो भूटान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन यात्रा, ठहराव और सीमा के नियमों का ध्यान रखना अनिवार्य है।

दुनिया में सस्ता सोना पाने की चाहत रखने वालों के लिए भूटान एक बेहतरीन गंतव्य है। टैक्स फ्री और कम ड्यूटी वाले इस देश में जाकर सीमित मात्रा में किफायती सोना खरीदना न केवल फायदे का सौदा है, बल्कि एक नई तरह का अनुभव भी हो सकता है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Anju and Nasarullah
National Social

पति और बच्चों को छोड़ पाकिस्तान गयी अंजू से पिता ने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं

द लोकतंत्र : प्यार के लिए सरहदों को पार कर लेने की कहानी पहले बहुत फ़िल्मी लगती थी। लेकिन फिल्म
Reels From Iphone
National Social

iPhone से रील बनाने की चाहत थी, खरीदने के लिए दम्पति ने बेच दिया अपना बच्चा

द लोकतंत्र : वैसे तो iPhone को लेकर लोगों की दीवानगी बहुत ज्यादा है। लेकिन क्या आप इस खबर पर

This will close in 0 seconds