Advertisement Carousel
Technology

SEMICON India 2026: प्रधानमंत्री Narendra Modi करेंगे उद्घाटन, Semi-conductor Sector को मिलेगा बढ़ावा

SEMICON India 2026: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate, Semi-conductor Sector will get a boost

द लोकतंत्र / टेक्नोलॉजी : भारत में SEMICON India 2026 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में इस बड़े कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते Semiconductor Ecosystem को दुनिया के सामने दिखाना और इस क्षेत्र में निवेश, तकनीक और सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस साल SEMICON India का पांचवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ रखी गई है। इसमें सेमीकंडक्टर से जुड़े उद्योग, सरकार, विशेषज्ञ, निवेशक, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र एक मंच पर आएंगे।

SEMICON India 2026 में क्या होगा खास?

SEMICON India 2026 में चिप डिजाइन से लेकर चिप निर्माण, पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और इससे जुड़ी दूसरी तकनीकों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस बार 500 से ज्यादा प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर निर्माण के साथ AI, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा स्टार्टअप और छात्रों के लिए भी कई गतिविधियां रखी गई हैं।

भारत के Semiconductor Sector को मिलेगा बढ़ावा

SEMICON India 2026 ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। सरकार ने देश में चिप डिजाइन, निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ी कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। Semicon India Programme के तहत अब तक 12 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।

कार्यक्रम के जरिए भारत का लक्ष्य सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करना है। इसमें चिप डिजाइन, मशीन और जरूरी सामग्री, मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, रिसर्च और युवाओं की ट्रेनिंग पर जोर दिया जा रहा है। तीन दिनों के इस आयोजन से भारत को वैश्विक कंपनियों और निवेशकों के सामने अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। ऐसे में SEMICON India 2026 को भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए एक अहम कार्यक्रम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े – UP Election 2027: Sanjay Nishad का ‘मौसमी नेताओं’ पर वार, मुकेश सहनी से क्यों बढ़ी चिंता?

Deepanshi

Deepanshi

About Author

दीपांशी द लोकतंत्र में कंटेंट राइटर के रूप में समाज से जुड़े मुद्दों, डिजिटल ट्रेंड्स, करंट अफेयर्स और मनोरंजन विषयों पर नए दृष्टिकोण के साथ लेखन करती हैं। उनका उद्देश्य स्पष्ट, सटीक और प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

the loktantra
Technology

Instagram New Features: इंस्टाग्राम पर आए 5 धांसू अपडेट, अब बदल जाएगा आपका सोशल मीडिया एक्सपीरियंस

द लोकतंत्र: Instagram लगातार अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार कंपनी
the loktantra
Technology

WhatsApp Ask Meta AI Feature: व्हाट्सएप पर अब एक क्लिक में जान सकेंगे मैसेज की सच्चाई

द लोकतंत्र: WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता है ताकि उनका चैटिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो