Advertisement Carousel
National

MG Windsor EV बनी भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, FY 2025 में रिकॉर्डतोड़ बिक्री के साथ टॉप पर

MG Windsor EV becomes India's number-1 electric car, tops with record-breaking sales in FY 2025

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच MG Windsor EV ने बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025 (FY2025) में इस इलेक्ट्रिक कार ने 19,394 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और इस साल की सबसे अधिक बिकने वाली ईवी बनकर उभरी। लगातार बढ़ती मांग के बीच Windsor EV ने न केवल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की, बल्कि ग्राहकों के बीच पसंदीदा विकल्प भी बन गई।

टॉप-10 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री रिपोर्ट

MG Windsor EV की सफलता के पीछे उसके डिजाइन, रेंज और फीचर्स का बड़ा योगदान माना जा रहा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर रही Tata Punch EV, जिसकी 17,966 यूनिट्स बिकीं। Tata Tiago EV को 17,145 ग्राहकों ने खरीदा और यह तीसरे स्थान पर रही। चौथे नंबर पर Tata Nexon EV रही, जिसकी बिक्री 13,978 यूनिट्स दर्ज की गई। MG Comet EV ने भी अच्छी पकड़ बनाई और 10,149 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

छठे स्थान पर रही Tata Curvv EV (7,534 यूनिट्स), जबकि MG ZS EV सातवें नंबर पर रही (7,042 यूनिट्स)। Mahindra XEV 9e ने 5,422 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान हासिल किया। इसके बाद Mahindra XUV400 (4,843 यूनिट्स) और Tata Tigor EV (4,820 यूनिट्स) नौवें और दसवें स्थान पर रहीं।

क्यों बनी MG Windsor EV ग्राहकों की पहली पसंद?

MG Windsor EV की लोकप्रियता के पीछे इसके फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन, फैमिली फ्रेंडली MPV लुक, और उन्नत टेक्नोलॉजी है। इसमें उपलब्ध ADAS फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी इसे प्रीमियम बनाते हैं। साथ ही, इसकी लॉन्ग रेंज बैटरी ऑप्शन, विस्तृत इंटीरियर स्पेस, और वाजिब कीमत इसे एक वैल्यू फॉर मनी ईवी बनाते हैं।

टाटा मोटर्स का दबदबा कायम

हालांकि MG Windsor EV ने इस साल टॉप पोजिशन हासिल की है, लेकिन Tata Motors का ईवी पोर्टफोलियो अब भी सबसे व्यापक और मजबूत माना जा रहा है। Tata की चार गाड़ियाँ Punch EV, Tiago EV, Nexon EV, और Tigor EV इस टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय बाजार में Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं