Advertisement Carousel
Lifestyle

Morning Routine Tips: रोज़ सुबह 10 मिनट की ये आदतें बदल सकती हैं आपकी ज़िंदगी!

Morning Routine Tips

द लोकतंत्र: कहते हैं दिन की अच्छी शुरुआत ही आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पूरा दिन बेहतर गुजरे, तो यह जरूरी है कि सुबह उठते ही कुछ अच्छी आदतें अपनाई जाएं। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह का पहला घंटा यानी गोल्डन ऑवर (Golden Hour) सबसे ज्यादा असरदार होता है। इस समय किया गया हर छोटा-सा काम पूरे दिन की ऊर्जा और मूड को तय करता है।

यहां हम आपको 5 ऐसे Morning Routine Tips बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपको हेल्दी बनाएंगे बल्कि आपकी बॉडी भी आपको इसके लिए धन्यवाद कहेगी।

सुबह उठते ही करें ये 5 काम:

हेल्दी ब्रेकफास्ट करें:
सुबह का नाश्ता पूरे दिन का ईंधन होता है। दलिया, फल, अंडा, टोस्ट, या मूंग दाल चीला जैसे हल्के लेकिन पोषक आहार लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं।

एक लंबी अंगड़ाई लें:
रातभर सोने के बाद शरीर के मसल्स और जॉइंट्स जड़ हो जाते हैं। सुबह उठते ही एक गहरी अंगड़ाई लेने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे दिन की शुरुआत एक्टिव होकर होती है।

सबसे पहले पानी पिएं:
नींद से उठते ही शरीर में पानी की कमी होती है। 1–2 ग्लास गुनगुना या सामान्य तापमान वाला पानी पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पेट साफ रहता है।

आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें:
सुबह आंखों पर ठंडे पानी के छींटे डालने से आंखों की थकान दूर होती है और सूजन कम होती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और दिनभर स्क्रीन टाइम के प्रभाव से बचाने में मदद करता है। अगर छींटे मारते समय मुंह में थोड़ा पानी रखा जाए, तो यह आयुर्वेदिक तौर पर और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।

ऑयल पुलिंग करें:
सुबह उठते ही नारियल, तिल या सरसों के तेल से 5–15 मिनट कुल्ला करने को ऑयल पुलिंग कहते हैं। इससे दांतों की सफाई होती है, बदबू दूर होती है, मसूड़े मजबूत होते हैं और चेहरे की स्किन भी ग्लो करने लगती है।

सुबह की ये 5 आदतें छोटी जरूर लग सकती हैं, लेकिन इनका प्रभाव आपकी सेहत और मानसिक स्थिति पर बहुत बड़ा होता है। इसलिए इन्हें अपनाएं और दिन की शानदार शुरुआत करें।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी
From cold and cough to heart health, an Ayurvedic Immunity Booster can do wonders
Lifestyle

सर्दी-खांसी से लेकर दिल की सेहत तक, एक Ayurvedic Immunity Booster कर सकता है कमाल

द लोकतंत्र / हेल्थ डेस्क :  शहद और दालचीनी ये दो सामान्य सी लगने वाली चीजें, भारतीय रसोई के साथ-साथ

This will close in 0 seconds