Advertisement Carousel
Page 3

Bollywood Celebrity Parents 2025: ये बॉलीवुड स्टार कपल्स इस साल देंगे गुड न्यूज

the loktantra

द लोकतंत्र: बॉलीवुड में साल 2025 कई स्टार जोड़ियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फैंस के बीच भी इस खुशी को लेकर काफी उत्साह है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से लेकर राजकुमार राव और पत्रलेखा तक कई नामी कपल्स जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। हाल ही में इस कपल ने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अक्टूबर या नवंबर 2025 तक माता-पिता बन सकते हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। 2021 में शादी करने वाले इस कपल के घर भी अब बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। पत्रलेखा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

अरबाज खान और शूरा खान

58 वर्षीय एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान भी इस साल पिता बनने वाले हैं। उन्होंने शूरा खान से 2023 में शादी की थी। शूरा प्रेग्नेंट हैं और कई बार पैपराजी के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। यह कपल जल्द ही अपने बच्चे का स्वागत करेगा।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की चर्चित जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी हाल ही में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। परिणीति ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस में उत्साह

बॉलीवुड के इन स्टार कपल्स की गुड न्यूज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस लगातार शुभकामनाएं और प्यार बरसा रहे हैं। 2025 को इंडस्ट्री में “बेबी ईयर” कहा जा सकता है क्योंकि कई नए स्टारकिड्स का स्वागत होने वाला है।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक