Advertisement Carousel
National

Mahindra Thar Facelift: नई कीमत, फीचर्स और दमदार अपडेट्स के साथ ऑफ-रोडिंग का बादशाह लॉन्च

Mahindra Thar Facelift: The king of off-roading launched with new price, features and powerful updates

द लोकतंत्र/नई दिल्ली : भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में Mahindra Thar हमेशा से अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमता और रफ-टफ डिज़ाइन के लिए मशहूर रही है। सेकेंड जनरेशन थार को लॉन्च हुए करीब 5 साल हो गए और अब महिंद्रा ने इसका नया Mahindra Thar Facelift बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। खास बात यह है कि नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती बेस वेरिएंट के साथ आया है।

Mahindra Thar Facelift में क्या नए बदलाव हुए हैं?

नई महिंद्रा थार में कुछ कॉस्मेटिक और टेक्नोलॉजिकल अपडेट्स किए गए हैं। इसका रफ-टफ और क्लासिक डिजाइन अब भी बरकरार है, लेकिन फेसलिफ्ट में नया बॉडी-कलर्ड ग्रिल, डुअल-टोन बंपर, और Roxx से लिया गया नया ग्रे शेड जोड़ा गया है। इसके अलावा, नई थार अब दो नए रंगों – बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड में उपलब्ध होगी। पुराने कलर ऑप्शन जैसे गैलेक्सी ग्रे, स्टेल्थ ब्लैक, डीप फॉरेस्ट और एवरेस्ट व्हाइट भी ग्राहकों को मिलेंगे।

पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें पीछे रियर वाइपर, वॉशर और रियर कैमरा भी दिया गया है, जो पहले केवल Roxx मॉडल में मिलता था। वहीं, साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसी ही रखी गई है।

Mahindra Thar Facelift का केबिन और फीचर्स

कैबिन में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें अब नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जोड़ा गया है। वहीं, कंपनी ने सॉफ्ट-टॉप ऑप्शन को हटा दिया है, जिससे यह और प्रैक्टिकल हो गई है।

Mahindra Thar Facelift की कीमत

महिंद्रा ने थार के वैरिएंट लाइनअप का नाम भी बदला है। पुराने AX ऑप्शनल और LX की जगह अब AXT और LXT नाम से वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसका बेस वेरिएंट (1.5-लीटर डीजल RWD MT) की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, टॉप वेरिएंट (2.2-लीटर डीजल 4×4 AT) की कीमत 16.99 लाख रुपये तक जाती है। कीमतों में खास बात यह है कि नया बेस मॉडल पुराने बेस मॉडल से करीब 32,000 रुपये सस्ता है। हालांकि, टॉप मॉडल की कीमत पहले से 38,000 रुपये ज्यादा है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं