Advertisement Carousel
National

सीएम योगी का विपक्ष पर वार: कांग्रेस और सपा आज भी चला रहे हैं अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति

CM Yogi attacks the opposition: Congress and SP are still following the British policy of 'divide and rule'.

द लोकतंत्र/ लखनऊ : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन आज भी अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। ये दल समाज में जाति, धर्म और मजहब के नाम पर विभाजन कर देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने की कोशिश में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश आज़ाद हुआ, तब अंग्रेजों ने भारत को कई हिस्सों में बांटने की साजिश रची थी। उनका इरादा था कि भारत कभी एक न हो सके। लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति से 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।

सरदार पटेल की देन है अखंड भारत- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज जो भारत उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक एकजुट दिखाई देता है, वह लौह पुरुष सरदार पटेल की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाकर देश उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र व राज्य सरकारें सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। जब विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है, तब भाजपा की जिम्मेदारी है कि एकता और अखंडता का संदेश हर गांव, हर विधानसभा तक पहुंचे।

‘रन फॉर यूनिटी’ और ‘एकता पदयात्रा’ से गूंजेगा प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा। इसके बाद 1 नवंबर से 26 नवंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर लंबी ‘एकता पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, अन्नदाता, श्रमिक, पूर्व सैनिक और भाजपा के सभी संगठन जुड़ेंगे। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें’ के जयघोष गूंजेंगे। हर दो किलोमीटर पर पड़ाव लेकर समाज से संवाद किया जाएगा और एकता का संदेश दिया जाएगा।

सीएम ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम औपचारिकता नहीं बल्कि जन-भागीदारी का प्रतीक होना चाहिए। हर कार्यकर्ता, बूथ स्तर से लेकर जिला पदाधिकारी तक, अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

संविधान दिवस और युवा पदयात्रा से बढ़ेगी राष्ट्र भावना

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। इस दिन हर जिले से पांच युवाओं को दिल्ली भेजा जाएगा, जो बाद में गुजरात में सरदार पटेल की प्रेरणा से होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी, ताकि युवा पीढ़ी सरदार पटेल और बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

विकसित भारत और स्वदेशी अपनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में जिसे अंग्रेज तोड़ना चाहते थे, वही भारत आज ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हर भारतीय को लेना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय कारीगरों, महिला समूहों और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिले। उन्होंने कहा, जब हम स्वदेशी खरीदते हैं, तब हम भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, संयोजक संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं