द लोकतंत्र : Harda Factory Blast मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट हुआ है। धमाके के बाफ़ भीषण आग लगने से आस पास के पचास से ज़्यादा घर इसकी चपेट में आ गये। जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि शहर में दूर तक इसकी अवाज सुनाई पड़ी।
Harda Factory Blast – प्रशासन ने 100 से ज्यादा घरों को खाली करवा दिए हैं
बता दें, अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। धमाके की वजह से फैक्ट्री के आसपास सड़क पर शव बिखर गये हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घरों को खाली करवा दिए हैं। दरअसल यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फ़ैक्ट्री अवैध रूप से चलायी जा रही थी।
सीएम ने लिया संज्ञान, बर्न यूनिट तैयार रहने के निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज, एम्स और भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा जा रहा है जिससे राहत कार्यों में तेज़ी लायी जा सके।
यह भी पढ़ें : आप कानून कितने भी लाएं लेकिन हम वही मानेंगे जो कुरान शरीफ में
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घायलों और मृतकों में बच्चों और महिलाओं के होने की भी संभावना है। कथित तौर पर यह पटाखा फैक्ट्री किसी राजू अग्रवाल की बतायी जा रही है। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकान गिर गए।

