Advertisement Carousel
Page 3

The Kerala Story 2: रिलीज हुआ ओ माई री गाना; श्रेया घोषाल की आवाज ने किया भावुक, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

The loktnatra

द लोकतंत्र : ‘द केरल स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता और देशव्यापी चर्चा के बाद अब इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ तहलका मचाने को तैयार है। फिल्म का टीज़र पहले ही अपनी तीखी और गंभीर कहानी की झलक दे चुका है, और अब फिल्म का नया गाना ‘ओ माई री’ रिलीज कर दिया गया है। यह गाना इतना भावुक है कि इसे सुनते ही दर्शकों की आंखें नम हो रही हैं।

मां-बेटी के रिश्ते की एक सुरीली दास्तां

‘ओ माई री’ गाना मां और बच्चे के उस पवित्र और अटूट रिश्ते को समर्पित है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस गीत को अपनी जादुई आवाज़ दी है श्रेया घोषाल ने। मन्नन शाह के संगीत और मनोज मुंतशिर के लिखे बोल सीधे दिल के पार उतर जाते हैं। यह गाना उस सुरक्षा और बिना शर्त वाले प्यार की याद दिलाता है, जो सिर्फ एक मां ही दे सकती है।

खास बात यह है कि प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और श्रेया घोषाल की जोड़ी ने एक बार फिर अपना जादू बिखेरा है। इससे पहले यह जोड़ी ‘फोर्स’ के ‘मैं चली’ और ‘एक्शन रिप्ले’ के ‘ओ बेख़बर’ जैसे सुपरहिट गानों के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी है।

टीज़र ने बढ़ाई बेचैनी: “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!”

फिल्म का टीज़र पहली फिल्म के मुकाबले कहीं ज्यादा धारदार और सीधा हमला करने वाला नजर आ रहा है। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों—उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया की कहानी है।

कहानी दिखाती है कि कैसे प्यार के नाम पर तीन मुस्लिम युवकों के साथ उनके रिश्तों की शुरुआत होती है, जो धीरे-धीरे धर्मांतरण की एक डरावनी साजिश में बदल जाती है। टीज़र का एक डायलॉग ही फिल्म के इरादे साफ कर देता है— “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!”

27 फरवरी को सिनेमाघरों में दिखेगा ‘सच’

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म ‘कम्फर्ट ज़ोन’ से बाहर निकलकर उन सचाइयों को सामने लाने का दावा करती है जिन्हें अक्सर दबा दिया जाता है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता नजर आएंगी।

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। पहली फिल्म के असर को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा हिस्सा भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगा।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक