Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़: CM Vishnu Deo Sai के जन्मदिन पर पीएम मोदी का संदेश, विकास प्रयासों की सराहना

Chhattisgarh: PM Modi's message on CM Vishnu Deo Sai's birthday, praises development efforts

द लोकतंत्र/ रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के जन्मदिन पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने में उनका योगदान सराहनीय है और राज्य के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने में छत्तीसगढ़ पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ योगदान देगा।

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और जनकल्याण के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने मां दंतेश्वरी से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके जवाब में विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश का वनांचल क्षेत्र भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और नक्सलवाद के उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में राज्य प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने भी शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मां दंतेश्वरी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा के लिए ऊर्जा की प्रार्थना की। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने भी उन्हें विकास और शांति के मार्ग पर अग्रसर नेता बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भी अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें : पीएम Narendra Modi ने यूपी में HCL-Foxconn चिप प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में