Advertisement Carousel
National Sports

T20 World Cup 2026 फाइनल में भारत का रिकॉर्ड: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 255 रन, साल में चौथी बार 250+ स्कोर

India's record in the T20 World Cup 2026 final: 255 against New Zealand, fourth 250+ score in a year

द लोकतंत्र/ स्पोर्ट्स न्यूज़ : टीम इंडिया ने T20 World Cup 2026 में एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ने साल 2026 में चौथी बार 250 से अधिक का स्कोर बनाकर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने वाली टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि भारत ने ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हासिल की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक है। इससे पहले भारत ने इसी साल कई बार 250 से अधिक का स्कोर बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया है।

2026 में भारत का पहला 250+ स्कोर तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 मैच में आया था, जब टीम इंडिया ने 271/5 रन बनाए थे। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने लगातार तीन बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 चरण में 256/4 रन, फिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 253/7 रन और अब फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 255/5 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर दिया। यह उपलब्धि इस बात को दर्शाती है कि इस साल T20 प्रारूप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कितना प्रभावशाली रहा है।

अभिषेक शर्मा, सैमसन और ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी

फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। भारत की शुरुआत तेज रही और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की, जिससे भारत को मजबूत शुरुआत मिली। इसके बाद सैमसन ने अपनी लय बरकरार रखते हुए ईशान किशन के साथ मिलकर एक और शतकीय साझेदारी की।

ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। इन दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 16वें ओवर तक 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए केवल 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जिससे भारत का स्कोर 255/5 तक पहुंच गया।

न्यूज़ीलैंड की ओर से जेम्स नीशम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारत की यह रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी न केवल इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि टीम इंडिया वर्तमान समय में T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजी क्रमों में से एक बन चुकी है।

यह भी पढ़ें : नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी RSP को भारी जीत, रैपर से नेता बने शाह के सामने अब सरकार गठन की चुनौती

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं