Advertisement Carousel
Local News

अयोध्या में ‘ज्योति महायज्ञ’ से लौटी सैकड़ों आंखों की रोशनी! 1054 मरीजों की जांच, 300 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल

Hundreds Regain Sight Through ‘Jyoti Mahayagya’ in Ayodhya! 1,054 Patients Examined, 300 Cataract Surgeries Successful.

द लोकतंत्र/ अयोध्या : अयोध्या स्थित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। ‘ज्योति महायज्ञ’ नाम से आयोजित इस सेवा शिविर का आयोजन 12 मार्च से 15 मार्च तक समाजसेवी संस्था कल्याणम करोति द्वारा किया गया, जिसमें पैसालो डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने CSR सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नेत्र रोगियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 1054 लोगों की आंखों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। परीक्षण के बाद चयनित 300 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया। इससे कई मरीजों की खोई हुई दृष्टि वापस आई और उनके जीवन में फिर से उजाला लौट आया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं रहा।

सेवा और संवेदना का अनूठा उदाहरण बना ‘ज्योति महायज्ञ’

इस शिविर की एक विशेष बात यह भी रही कि कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं उन मरीजों के हाथों कराया गया, जिनकी आंखों में नई रोशनी लाने का संकल्प लिया गया था। यह क्षण सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक बन गया। शिविर में लाभान्वित मरीजों को पैसालो डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हनुमान चालीसा यंत्र भी निःशुल्क वितरित किए गए। जानकारी के अनुसार कंपनी अब तक लगभग 5000 जरूरतमंद लोगों को रामधुन यंत्र और हनुमान चालीसा यंत्र वितरित कर चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान कल्याणम करोति के महासचिव राष्ट्रगौरव शर्मा ने पैसालो डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड और उसकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी के सहयोग से आयोजित यह सेवा शिविर गरीब और असहाय मरीजों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही इस तरह के सेवा कार्य आगे बढ़ते हैं और इससे उन लोगों के जीवन में भी उम्मीद की किरण जगती है जो लंबे समय से अंधेरे में जीवन जी रहे होते हैं। यह नेत्र शिविर केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं बल्कि मानवता की सेवा का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। इस पहल ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और उजाले का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें : असम में हेल्थकेयर का बड़ा विस्तार! अमित शाह ने कई मेडिकल कॉलेज और कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया, विपक्ष पर भी साधा निशाना

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह