Advertisement Carousel
Deoria News

देवरिया के सौम्य वत्सल मिश्र ने ISRO के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बढ़ाया मान, SMOPS-2026 में की सहभागिता

Deoria's Saumya Vatsal Mishra brings honor by participating in ISRO's international seminar, taking part in SMOPS-2026.

द लोकतंत्र/ देवरिया ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के युवा समाजसेवी और नमस्कार फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सौम्य वत्सल मिश्र ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार Spacecraft Mission Operations (SMOPS-2026) में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 8 से 10 अप्रैल 2026 तक बेंगलुरु के होटल ताज यशवंतपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल हो रहे हैं।

इस सेमिनार का उद्देश्य अंतरिक्ष मिशन संचालन से जुड़ी नई तकनीकों, वैश्विक सहयोग, मिशन प्रबंधन और भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा करना है। SMOPS-2026 जैसे मंच अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और विभिन्न देशों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्पेस अवेयरनेस पर ISRO नेतृत्व से होगी खास चर्चा

कार्यक्रम के दौरान सौम्य वत्सल मिश्र की मुलाकात ISRO के चेयरमैन वी. नारायण और पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ से होने की संभावना है। इस मुलाकात में हिंदी भाषी राज्यों में स्पेस अवेयरनेस अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सौम्य का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और हिंदी भाषी क्षेत्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। उनका मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो छोटे शहरों और गांवों के युवा भी अंतरिक्ष विज्ञान जैसे उन्नत क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

देवरिया के लिए गर्व का क्षण, युवाओं को मिली प्रेरणा

नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष वत्स ने इस उपलब्धि को पूरे देवरिया और आसपास के क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि सौम्य वत्सल मिश्र की यह उपलब्धि युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। सौम्य वत्सल मिश्र मूल रूप से देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा रेवली के निवासी हैं। उनके पिता शैलेंद्र कुमार मिश्र, जो एक अभियंता हैं, ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

इस उपलब्धि पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें ISRO वैज्ञानिक अभिषेक सिंह, समाजसेवी जयनाथ कुशवाहा, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष तिवारी, संजीव शुक्ल और योगेश तिवारी सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार में HSRP अनिवार्य! 2019 से पहले की गाड़ियों पर सख्ती, एक महीने की डेडलाइन तय

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

DM Deoria wrote 'Paati' in Bhojpuri, spoke heart touchingly to the people of the district
Deoria News

डीएम देवरिया ने लिखी भोजपुरी में पाती, जनपद के लोगों से की दिल छू लेने वाली बात

द लोकतंत्र : सोशल मीडिया, ईमेल, व्हाट्सऐप के जमाने में अब पत्र लिखना बीते दिनों की बात हो गई। हम
The bus depot of Devbhoomi Deoria is crying over its 'mismanagement', the corporation is careless
Deoria News

अपनी ‘दुर्व्यवस्थाओं’ पर रो रहा है देवभूमि देवरिया का बस डिपो, निगम बेपरवाह

द लोकतंत्र/ राबी शुक्ला : देवभूमि देवरिया का बस डिपो अपनी दुर्व्यवस्थाओं पर रो रहा है। बस डिपो में स्टाफ़