Advertisement Carousel
Page 3

The Family Man Season 4 Update: मनोज बाजपेयी ने दिया बड़ा हिंट, चौथे सीजन में मिलेगा सारे सवालों का जवाब

The Family Man Season 4 Update: Manoj Bajpayee Drops a Major Hint—All Questions Will Be Answered in the Fourth Season.

द लोकतंत्र/ एंटरटेनमेंट : स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Manoj Bajpayee की सुपरहिट वेब सीरीज The Family Man के चौथे सीजन को लेकर नया अपडेट आया है। लंबे समय से फैंस इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे और अब खुद मनोज बाजपेयी ने इस पर बड़ा संकेत दिया है। उनके बयान से साफ है कि श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और अगला सीजन पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।

हाल ही में मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने तीसरे सीजन के क्लाइमैक्स और कई अनसुलझे सवालों को लेकर सवाल किया। जवाब में मनोज ने लिखा, “सभी सवालों का जवाब चौथे सीजन में होगा, जल्द मिलते हैं।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अब सब चौथे सीजन में… मार काट खल्लास!’ इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस के बीच चौथे सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई।

दरअसल, तीसरे सीजन का अंत बेहद सस्पेंस भरा था। कई ऐसे सवाल छोड़े गए थे, जिनका जवाब अब अगले सीजन में मिलने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

The Family Man Season 4 कब रिलीज होगा? जानिए क्या है अपडेट

The Family Man का तीसरा सीजन नवंबर 2025 में रिलीज हुआ था। इस सीजन में श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी की कहानी को और गहराई से दिखाया गया। कहानी इस बार नॉर्थ-ईस्ट इंडिया की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जहां देश की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खतरा सामने आता है।

तीसरे सीजन में Jaideep Ahlawat और Nimrat Kaur की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा। दोनों कलाकारों के किरदारों को काफी पसंद किया गया। अब चौथे सीजन में कहानी और भी बड़े स्तर पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स या मनोज बाजपेयी की ओर से आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। अभिनेता ने खुद कहा है कि फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए वे इसे जल्दबाजी में रिलीज नहीं करना चाहते। स्क्रिप्ट, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे कामों में समय लगता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार चलता है तो The Family Man Season 4 को आने में 1 से 2 साल का वक्त लग सकता है। ऐसे में फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन यह तय है कि अगला सीजन दमदार और एक्शन से भरपूर होगा।

यह भी पढ़ें – ‘Mann Ki Baat’ में छत्तीसगढ़ का जिक्र: PM मोदी ने काले हिरण संरक्षण की सराहना की, CM विष्णु देव साय बोले- गौरव का क्षण

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक