Advertisement Carousel
National

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सीएम सी. जोसेफ विजय का केंद्र पर हमला, बोले- चुनाव खत्म होते ही बढ़ाए गए दाम

CM Vijay attacks Centre over petrol-diesel prices; says rates hiked immediately after elections ended.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की है।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी को ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से महंगाई का सामना कर रही है और ऐसे समय में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भारत सरकार ने शुक्रवार (15 मई, 2026) को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

चुनाव खत्म होने के बाद बढ़े दाम, विपक्ष ने उठाए सवाल

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब 11 दिन बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री विजय ने अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद ईंधन की कीमतें स्थिर रखी गईं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ा दिए गए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बढ़ती ईंधन कीमतें आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती हैं, क्योंकि इसका असर सीधे आम लोगों की जेब और महंगाई पर पड़ता है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में भी वृद्धि होने की संभावना रहती है।

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि तीन रुपये का झटका तो अभी आया है, बाकी वसूली किस्तों में होगी। विपक्ष का आरोप है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण आने वाले समय में ऊर्जा संकट और महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार के सामने एक तरफ ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने की चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता को राहत देने का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। राजनीतिक तौर पर भी यह मुद्दा आने वाले दिनों में केंद्र और विपक्ष के बीच बड़े टकराव का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें – स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट पर कपिल सिब्बल की चिंता, बोले- तेल आपूर्ति बाधित होने से आर्थिक मुश्किलें बढ़ेंगी

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं