Advertisement Carousel
Local News

Lucknow Double Murder-Suicide: बैंक अधिकारी पत्नी की हत्या के बाद बहन को मारी गोली, आरोपी ने भी दी जान

Sensational incident in Lucknow: Bank officer kills wife, shoots sister, then takes his own life.

द लोकतंत्र/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के गोमती नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आईसीआईसीआई बैंक के पास एक बैंककर्मी ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति मानस बाजपेयी के एसबीआई में कार्यरत होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। दिव्या मिश्रा पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

बैंक के बाहर घात लगाकर बैठा था आरोपी, पत्नी पर की फायरिंग

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा किसी क्लाइंट से मुलाकात के लिए बैंक के बाहर गई थीं। आरोप है कि उनका पति मानस बाजपेयी पहले से ही वहां मौजूद था। दिव्या के लौटने के बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक हत्या करने के बाद उसने अपने व्हाट्सएप पर स्टोरी लगाकर क़त्ल की बात कबूली साथ ही यह भी लिखा कि उसकी वाइफ दिव्या ने उसे चीट किया है जिसकी जानकारी उसकी बहन पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत को मालूम है।

गोली लगने के बाद दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उसने अपनी बहन शीबा बाजपेयी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

तलाक के मामले के बीच डबल मर्डर और सुसाइड से मचा हड़कंप

पुलिस जांच में सामने आया है कि दिव्या मिश्रा और मानस बाजपेयी के बीच तलाक का मामला चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। हालांकि, इस घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बैंक के बाहर हुई गोलीबारी से लेकर आरोपी के घर पहुंचने तक की पूरी घटनाक्रम को समझा जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार कहां से आया और घटना से पहले आरोपी की गतिविधियां क्या थीं।

एक ही परिवार से जुड़ी तीन मौतों की इस घटना ने लखनऊ में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Independence Day 2026: आजादी का जश्न या सिर्फ रस्म, ख़ुद से एक असहज सवाल पूछिये – आखिर ‘हम’ बदले क्यों नहीं?

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह