Advertisement Carousel
Punjab

Ludhiana के फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा में बैंक-पुलिस की रेड, करोड़ों के लोन विवाद से जुड़ा मामला

Bank and police raid Ludhiana's five-star hotel Park Plaza; matter linked to a loan dispute worth crores.

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ टिंकू भाटिया : Ludhiana के भाई वाला चौक स्थित फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा में गुरुवार को बैंक की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, बैंक अधिकारियों और पुलिस की टीम ने होटल के एक हिस्से में स्थित सैलून से जुड़े कमरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान बैंक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी होटल के अंदर मौजूद रहे, जबकि सुरक्षा के लिए होटल के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई होटल से जुड़े करोड़ों रुपये के बैंक लोन और बैंक के साथ चल रहे विवाद के कारण की जा रही है। हालांकि, अभी तक संबंधित बैंक या पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है। मौके पर मौजूद अधिकारी भी इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैंक की टीम सुबह ही पुलिस बल के साथ होटल पहुंची थी और कई घंटे तक होटल परिसर में मौजूद रही। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान होटल के कुछ हिस्सों को सील किए जाने की प्रक्रिया चलने की जानकारी सामने आई है।

पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा से जुड़ा है होटल, कार्रवाई को लेकर बढ़ी चर्चा

पार्क प्लाजा होटल कांग्रेस के पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा से जुड़ा बताया जाता है। खंगूड़ा पंजाब की अमरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। हालांकि बाद में उन्होंने AAP से भी दूरी बना ली और दोबारा कांग्रेस में लौट आए। वर्तमान में वह अमरगढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं।

जस्सी खंगूड़ा के AAP में रहने के दौरान होटल पार्क प्लाजा का राजनीतिक कनेक्शन भी चर्चा में रहा था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लुधियाना दौरे के दौरान उनके इसी होटल में ठहरने की बात सामने आती रही है। फिलहाल बैंक और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद होटल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, कार्रवाई का वास्तविक आधार और बैंक का नाम अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

होटल का कामकाज जारी, मेहमानों पर नहीं पड़ा असर

बैंक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होटल का सामान्य संचालन जारी बताया जा रहा है। होटल में आने-जाने वाले मेहमानों और अन्य सेवाओं पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। पार्क प्लाजा लुधियाना के चर्चित होटलों में शामिल है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई बड़े नामों के ठहरने की बात सामने आती रही है। फिल्मी दुनिया से अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता अक्षय कुमार के भी होटल में रुकने का उल्लेख किया जाता है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि किस बैंक ने यह कार्रवाई की है और करोड़ों रुपये के कथित लोन विवाद में होटल के खिलाफ किस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और बैंक अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

यह भी पढ़ें – Independence Day 2026: आजादी का जश्न या सिर्फ रस्म, ख़ुद से एक असहज सवाल पूछिये – आखिर ‘हम’ बदले क्यों नहीं?

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,