Advertisement Carousel
Punjab

Ludhiana में पुलिस से बचकर भाग रहा बदमाश, थार से रेहड़ी चालक को कुचला; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

Criminal fleeing from police in Ludhiana runs over cart puller with Thar; horrifying incident captured on CCTV.

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ टिंकू भाटिया : Ludhiana में पुलिस से बचकर भाग रहे एक कथित गैंगस्टर की तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े एक रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वाहन रोकने के बजाय घायल युवक के ऊपर से गाड़ी निकालते हुए मौके से भागने की कोशिश की।

घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फरीदकोट स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक वांछित गैंगस्टर के लुधियाना में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद STF की टीमों ने उसका पीछा शुरू किया। सुंदर नगर इलाके में पुलिस से बचने की कोशिश में आरोपी ने थार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान सड़क किनारे नारियल की रेहड़ी लगाने वाला युवक उसकी चपेट में आ गया।

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा, रेहड़ी समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक

सामने आए CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि सुंदर नगर इलाके में एक युवक अपनी नारियल की रेहड़ी के पास खड़ा था। वह ग्राहक से बातचीत करते हुए नारियल काट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई थार ने उसकी रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद रेहड़ी करीब 15 फीट दूर जा गिरी, जबकि युवक भी उछलकर सड़क पर जा गिरा। आरोप है कि थार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायल युवक की मदद के लिए दौड़े। बताया जा रहा है कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के CCTV फुटेज में पुलिस की गाड़ियां भी आरोपी वाहन का पीछा करती दिखाई दे रही हैं।

तीन STF गाड़ियों ने किया पीछा, पुलिस ने गैंगस्टर को दबोचा

जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट STF की करीब तीन गाड़ियां कथित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह की थार का पीछा कर रही थीं। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने सुंदर नगर की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान बुड्डा दरिया के पास सड़क किनारे मौजूद व्यक्ति थार की चपेट में आ गया। हादसे के बावजूद आरोपी ने वाहन नहीं रोका और भागने की कोशिश जारी रखी। हालांकि पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा और कुछ दूरी पर जाकर उसे काबू कर लिया।

पुलिस आरोपी गुरप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए फरीदकोट ले गई है। वहीं घायल रेहड़ी चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर हादसे के दौरान वाहन की रफ्तार, घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें – पीएम Narendra Modi पहुंचे BJP मुख्यालय, नई टीम संग संगठन पर मंथन; नितिन नवीन ने किया स्वागत

Sunil Pandey

Sunil Pandey

About Author

सुनील पांडेय लुधियाना से जुड़े सक्रिय पत्रकार हैं, जिनकी स्थानीय खबरों और जमीनी घटनाक्रम पर मजबूत पकड़ है। विश्वसनीय सूत्रों के नेटवर्क और सटीक सूचना जुटाने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले सुनील पांडेय खबर की तह तक पहुंचकर तथ्यों को सामने लाने में माहिर हैं। उनकी पत्रकारिता की खासियत तेज सूचना, मजबूत सोर्स और तथ्यपरक रिपोर्टिंग है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,