Advertisement Carousel
National Punjab

Punjab University Student Election: ABVP के अंकित बिढान ने फिर लहराया जीत का परचम, ASAP उम्मीदवार को 513 वोटों से हराया

Punjab University Student Election: ABVP's Ankit Bidhan again hoisted the flag of victory, defeated ASAP candidate by 513 votes.

द लोकतंत्र/ पंजाब : Punjab University छात्र संघ चुनाव में ABVP ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। ABVP के उम्मीदवार अंकित बिढान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और AAP के छात्र संगठन Association of Students for Alternative Politics (ASAP) के उम्मीदवार आदिल बराड़ को 513 वोटों के अंतर से हराया।

अंकित बिढान को कुल 3,149 वोट मिले, जबकि आदिल बराड़ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं NSUI के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ ABVP ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। गौरतलब है कि पिछले साल पहली बार ABVP के उम्मीदवार ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। इस बार भी संगठन ने अपना प्रदर्शन दोहराते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

ABVP ने जताई खुशी, कहा- ‘पंजाब यूनिवर्सिटी ने फिर चुना ABVP’

अंकित बिढान की जीत के बाद पंजाब ABVP ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। संगठन ने पोस्ट कर लिखा कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर ABVP को चुना है। संगठन ने इसे विद्यार्थियों के जनादेश और बड़ी जीत बताया। चुनाव परिणामों के दौरान सामने आए आंकड़ों में भी ABVP को बढ़त मिलती रही। केमिस्ट्री विभाग की 57वीं विभागीय वोटिंग के बाद ABVP को 2,287 वोट मिले थे, जबकि ASAP को 1,767 वोट मिले। इसके बाद अंतिम परिणाम में अंकित बिढान ने 513 वोटों से जीत दर्ज की।

दूसरे कॉलेजों में भी ABVP का प्रदर्शन

पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के अलावा चंडीगढ़ के अन्य कॉलेजों में भी ABVP और उसके समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के विद्यार्थी परिषद चुनाव में भव्य शर्मा को अध्यक्ष और खुशी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, UIET विभाग से ABVP उम्मीदवार तविशा जिंदल ने पीयू विभागीय प्रतिनिधि चुनाव में जीत हासिल की। ABVP ने इन परिणामों को छात्रों की आवाज, नेतृत्व और बदलाव का जनादेश बताया।

इसके अलावा ABVP और SOPU गठबंधन ने PGGC-46 में भी जीत दर्ज की। संगठन के मुताबिक, यहां परमजीत सिंह अध्यक्ष और करणप्रीत सिंह महासचिव चुने गए। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की लगातार दूसरी जीत को संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। वहीं, अध्यक्ष पद पर इस बार भी जीत हासिल करने के बाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में ABVP की स्थिति और मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें – INS Nipun Commissioned: समुद्री सुरक्षा को लेकर नेवी चीफ का बड़ा बयान, बोले- हर चुनौती के लिए तैयार रहना जरूरी

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं