द लोकतंत्र / बिहार न्यूज़ : बिहार के जमुई जिले का Jamui Student Harassment Video सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कक्षा 10 के दो नाबालिग छात्रों को सड़क पर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर रोकने और उनके साथ बदसलूकी करते हुए देखा जा सकता है। मामले को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की है।
राहुल गांधी ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना 19 सितंबर को शाम करीब 7 बजे हुई थी, तो आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सार्वजनिक सड़क पर एक लड़की की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी क्या है।
राहुल गांधी ने कहा कि वीडियो में नजर आ रहे हर व्यक्ति की पहचान की जानी चाहिए और कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने नाबालिग छात्राओं से जुड़े इस मामले में POCSO कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जांच, कुछ लोगों की पहचान
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के मुताबिक, पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की बताई गई है। वीडियो में करीब छह से सात युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ की पहचान कर ली गई है। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की भी जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़े – Akhilesh Yadav: PDA रथ पर मायावती का तंज, पूछा- क्या अखिलेश यादव को मुस्लिम वोटों पर भरोसा नहीं?




