द लोकतंत्र / नई दिल्ली : Global ESG Conference 2026 और 4th Prithvi Awards 2026 का आयोजन 25 सितंबर को नई दिल्ली के Bharat Mandapam में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, सरकारी अधिकारियों, शोधकर्ताओं और sustainability से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के साथ 4th Prithvi Awards और 2nd Sustainability Global Change-Makers Awards भी आयोजित किए जाएंगे।
ESG का मतलब Environmental, Social and Governance यानी पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और बेहतर प्रशासन से है। आज कंपनियों और संस्थानों के कामकाज में इन तीनों पहलुओं को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस सम्मेलन में इन्हीं मुद्दों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होगी।
ESG Conference में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत ‘India’s ESG Vision 2070’ विषय पर चर्चा से होगी। इसमें आर्थिक विकास के साथ देश को Net Zero लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। इसके अलावा कंपनियों के लिए ESG नियमों और रिपोर्टिंग से जुड़े विषय भी सम्मेलन का हिस्सा होंगे।
कार्यक्रम में carbon markets, green hydrogen और circular economy जैसे विषयों पर भी चर्चा रखी गई है। इसके साथ ही कंपनियों और संस्थानों के लिए green finance यानी पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए पूंजी जुटाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।
AI, पानी और स्टार्टअप पर भी रहेगा फोकस
सम्मेलन के एक सत्र में AI का इस्तेमाल ESG Reporting और Monitoring में कैसे किया जा सकता है, इस पर चर्चा होगी। वहीं पानी के इस्तेमाल और उससे जुड़ी रिपोर्ट तैयार करने के तरीकों पर भी एक अलग सत्र रखा गया है।
कार्यक्रम में sustainable India के लिए startup ecosystem को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। इसके बाद Prithvi Awards 2026 के तहत sustainability के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों और लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इस साल पुरस्कारों में Responsible Corporates, NGOs, Innovator Startups, Individual Changemakers और Government Facilitators जैसी श्रेणियां शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन ESG Research Foundation की ओर से किया जा रहा है।
यह भी पढ़े – NDA-JDU समीकरण:अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को क्यों मिला विधान परिषद सभापति पद? समझें पूरा समीकरण




