Advertisement Carousel
News

58 करोड़ का ‘शीश महल’ पहली बार मीडिया के सामने, अंदर की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

अरविंद केजरीवाल शीश महल

SheeshMahal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास एक बार फिर चर्चा में है। बीजेपी सरकार ने शुक्रवार, 27 नवंबर को सिविल लाइंस स्थित उनके पूर्व सरकारी आवास ‘शीश महल’ को पहली बार मीडिया के लिए खोल दिया। इस दौरान बंगले के अंदर की तस्वीरें सामने आईं। घर में मौजूद फर्नीचर, सजावटी सामान और अन्य सुविधाओं के साथ उनकी कीमतों के टैग भी लगाए गए थे।दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा और मंत्री कपिल मिश्रा ने मीडिया को पूरे बंगले का दौरा कराया। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस आवास के निर्माण और साज-सज्जा पर कुल 58.83 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। बंगले के बाहर भी खर्च का ब्योरा दर्शाने वाला बोर्ड लगाया गया था।

झूमर से लेकर सोफे तक, हर सामान पर लगा प्राइस टैग

मीडिया दौरे के दौरान बंगले में रखे सामान की कीमतें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। अधिकारियों के मुताबिक, यहां कई ऐसी वस्तुएं मौजूद हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है।रिपोर्ट के मुताबिक, बंगले में करीब 11.56 लाख रुपये का झूमर, 5.47 लाख रुपये का दो सीटों वाला सोफा, 5.69 लाख रुपये के पर्दे और करीब 30 लाख रुपये की टीवी यूनिट दिखाई गई। इसके अलावा सेंटर टेबल, कुर्सियां और अन्य सजावटी सामान की कीमतें भी प्रदर्शित की गईं।

8 बेडरूम, 13 बाथरूम और जैकूजी जैसी सुविधाएं

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1,905 वर्ग मीटर में फैले इस बंगले में आठ बेडरूम और 13 बाथरूम हैं। यहां वेलनेस रूम, सौना और जैकूजी जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसके अलावा आधुनिक फर्नीचर, बड़े टीवी और अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मीडिया दौरे के दौरान दिखाई गईं।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस आवास को जनता के सामने खोलने का मकसद यह बताना है कि करदाताओं का पैसा कहां और किस तरह खर्च किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, उस दौरान भी बंगले के निर्माण का काम जारी था।प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि आवास में रखे किसी भी सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। प्रत्येक वस्तु के साथ उसकी कीमत और बिल नंबर लगाया गया है, ताकि लोग खर्च का विवरण देख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण का शुरुआती बजट करीब 8 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 58 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

आम जनता भी कर सकेगी ‘शीश महल’ का दीदार

प्रवेश वर्मा ने बताया कि पहले मीडिया को बंगला दिखाया गया है। इसके बाद विधानसभा की लोक लेखा समिति (PAC) इसका निरीक्षण करेगी। फिर इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है।पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने से आम लोगों के लिए इसे खोलने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था करने की योजना है। टिकट की संभावित कीमत 20 रुपये बताई गई है। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश देने की बात भी सामने आई है।

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी बना था मुद्दा

अरविंद केजरीवाल वर्ष 2015 से अक्टूबर 2024 तक इस सरकारी आवास में रहे थे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने परिवार के साथ यह बंगला खाली कर दिया था।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान बीजेपी ने इस बंगले के निर्माण और साज-सज्जा पर हुए खर्च को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। बीजेपी लगातार केजरीवाल पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। अब सरकार द्वारा बंगले को मीडिया के लिए खोले जाने के बाद ‘शीश महल’ का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।

यह भी पढ़ें – भारत में सोशल मीडिया पोस्ट ब्लॉक करने के सरकारी आदेशों में 13,000% की बढ़ोतरी, 6 महीने में Meta ने हटाए 54 लाख से ज्यादा कंटेंट

Himanshu Dubey

Himanshu Dubey

About Author

नमस्कार! मेरा नाम हिमांशु दुबे है। मैंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया की पढ़ाई की है और वर्तमान में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता का विद्यार्थी हूँ। लिखने, पढ़ने, बोलने और नए विचारों को जानने में मेरी विशेष रुचि है। शब्दों के माध्यम से अपनी बात कहने और समाज को समझने की कोशिश करता हूँ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

GAYANVAPI-Masjid
News

ज्ञानवापी मस्जिद में सुबह 7 बजे से शुरू होगा ASI सर्वे, चार अगस्त तक सौंपनी है रिपोर्ट

द लोकतंत्र : वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
Colors of cultural programs spread in 'Holi Milan Samaroh' organized by Jaiswal Samaj
News

जायसवाल समाज द्वारा आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में बिखरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग

द लोकतंत्र/ देवरिया : जनपद देवरिया स्थित काली मंदिर देवरिया ख़ास में रविवार (31 मार्च) को जायसवाल समाज द्वारा होली