News

जायसवाल समाज द्वारा आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में बिखरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग

Colors of cultural programs spread in 'Holi Milan Samaroh' organized by Jaiswal Samaj

द लोकतंत्र/ देवरिया : जनपद देवरिया स्थित काली मंदिर देवरिया ख़ास में रविवार (31 मार्च) को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जायसवाल समाज देवरिया उत्तर प्रदेश, जायसवाल महिला सभा देवरिया एवं जायसवाल युवा सेवा समिति देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत फूलों की होली खेली गई।

समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल रहे। समारोह की अध्यक्षता जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल एवं संचालन जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कुलदेवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी के चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा शमा

समारोह में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने शमा बांध दिया। साथ ही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काफ़ी देर तक श्रोता गीत संगीत से झूमते रहे और होली मिलन समारोह को उत्सवपूर्ण बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत जायसवाल समाज जनपद देवरिया के सभी लोगों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए-अबीर गुलाल लगाकर गले मिले।

ऐसे कार्यक्रमों से आती है समाज में जागृति

होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि देवरिया का जायसवाल समाज बहुत ही जागरूक एवं संगठित है। देवरिया मे वर्षो से समाज के द्वारा भव्य होली समारोह का आयोजन होता रहा है जो प्रसंशनीय है। मंटू बाबू जायसवाल ने होली मिलन समारोह की तारीफ़ करते हुए कहा कि जायसवाल समाज देवरिया की यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस तरह के कार्यक्रमो से समाज मे जागृति आती है। उन्होंने कहा कि होली आपस में प्रेम बांटने का पर्व है। साथ ही यह सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सभी में ख़ुशियाँ बांटने का त्योहार भी है। ऐसे कार्यक्रम समाज को एक मंच से जोड़कर सामाजिक व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करती है।

इस होली मिलन समारोह को मुख्य रूप से जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, जायसवाल महिला सभा देवरिया की जिलाध्यक्ष रमिता जायसवाल, जायसवाल युवा सेवा समिति देवरिया के जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल सहित कई गणमान्य जनों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भवानी जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राजू जायसवाल, शम्भू जायसवाल, संजय जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल, संजय जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, संजीव जायसवाल, दीपक जायसवाल सहित सैकड़ो जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

GAYANVAPI-Masjid
News

ज्ञानवापी मस्जिद में सुबह 7 बजे से शुरू होगा ASI सर्वे, चार अगस्त तक सौंपनी है रिपोर्ट

द लोकतंत्र : वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा।