Advertisement Carousel
Auto News

Kia Carens CNG: अर्टिगा CNG को टक्कर देने आई नई 7-सीटर, कीमत ₹12.11 लाख से शुरू

Kia Carens CNG: New 7-seater to compete with Ertiga CNG, price starts from ₹ 12.11 lakh

द लोकतंत्र/ ऑटो : भारतीय बाजार में 7-सीटर फैमिली कारों की मांग लगातार बनी हुई है। खासकर CNG मॉडल उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं, जो ज्यादा माइलेज के साथ कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं। अब इस सेगमेंट में Kia India ने अपनी लोकप्रिय MPV Carens और Carens Clavis के CNG वेरिएंट Kia Carens CNG पेश किए हैं। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को फैक्ट्री-फिटेड CNG सिस्टम के साथ लॉन्च किया है।

नई Kia Carens CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12,11,800 रखी गई है। वहीं, Carens Clavis CNG की कीमत ₹12,38,800 से शुरू होकर ₹13,34,800 तक जाती है। इस तरह Kia ने सीधे उस बाजार में एंट्री की है, जहां Maruti Suzuki Ertiga CNG लंबे समय से एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है। Kia Carens और Carens Clavis CNG को कंपनी ने पेट्रोल मॉडल्स की तुलना में लगभग ₹99,000 से ₹1 लाख तक ज्यादा कीमत पर पेश किया है। दोनों MPV में CNG के साथ फैमिली यूज के लिहाज से स्पेस, फीचर्स और आराम पर भी ध्यान दिया गया है।

Kia Carens CNG के वेरिएंट, इंजन और माइलेज

Kia Carens CNG को फिलहाल Premium O वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹12,11,800 है। दूसरी ओर, Carens Clavis CNG दो ट्रिम्स—HTE और HTE O—में उपलब्ध है। इसके HTE वेरिएंट की कीमत ₹12,38,800 और HTE O की कीमत ₹13,34,800 रखी गई है।

पावरट्रेन की बात करें तो दोनों मॉडल में 1.5-लीटर Smartstream नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह इंजन 96 PS की पावर और 123 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इन MPVs में 60-लीटर क्षमता का CNG सिलेंडर दिया गया है, जिसे बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है। खास बात यह है कि CNG सिस्टम के बावजूद स्पेयर व्हील को कार के नीचे रखा गया है। कंपनी के अनुसार, यह सेटअप 22 से 25 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है।

CNG किट के अतिरिक्त वजन को ध्यान में रखते हुए सस्पेंशन सेटअप में बदलाव किया गया है। आगे की तरफ 16-इंच डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। तीसरी रो में बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए सीट-बैक रीक्लाइन एंगल में भी सुधार किया गया है।

फीचर्स में क्या मिलेगा और Ertiga से कितना अलग?

नई Kia Carens CNG में CNG और पेट्रोल के बीच स्विच करने के लिए अलग बटन दिया गया है। इसके अलावा 4.2-इंच डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में CNG से संबंधित जानकारी भी दिखाई देती है। कार में डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर AC वेंट्स, 6 एयरबैग्स, ABS और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अब बात करें Maruti Suzuki Ertiga CNG की तो इसकी कीमत करीब ₹10.94 लाख से ₹12 लाख के बीच बताई गई है। कीमत के लिहाज से Ertiga CNG, Kia Carens CNG से कम है। हालांकि Kia का नया CNG मॉडल ज्यादा प्रीमियम केबिन, बड़े आकार, आधुनिक फीचर्स और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जैसे विकल्पों के साथ आता है।

ऐसे में CNG वाली 6 या 7-सीटर MPV खरीदने वाले ग्राहकों के सामने अब एक और विकल्प मौजूद है। Kia Carens CNG और Carens Clavis CNG उन खरीदारों को ध्यान में रखकर पेश की गई हैं, जो फैमिली कार में CNG की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

यह भी पढ़ें – MG Hector Tomahawk EV: 517 किमी से ज्यादा रेंज और एडवांस फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक SUV

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Mahindra XUV 7XO Launched: A premium avatar of the XUV700, a future-ready SUV with a triple screen display.
Auto News National

Mahindra XUV 7XO लॉन्च: XUV700 का प्रीमियम अवतार, ट्रिपल स्क्रीन के साथ फ्यूचर-रेडी SUV

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ SUV XUV700 को अब नए
Royal Enfield has increased the prices of the Bullet 350 and Classic 350, shocking Bullet lovers.
Auto News National

Royal Enfield ने Bullet 350 और Classic 350 की कीमतें बढ़ाईं, बुलेट लवर्स को झटका

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की आइकॉनिक मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield ने अपने ग्राहकों को नया झटका दिया है।