Advertisement Carousel
Lifestyle

Morning Routine: कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत, जानें आसान टिप्स और फायदे

Morning Routine

द लोकतंत्र: सुबह जल्दी उठना एक शानदार आदत है जो न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाती है, बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य और प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाती है। हालांकि, देर रात तक जागने की आदत के चलते यह आसान नहीं लगता। इस लेख में जानिए कैसे आप अपने जीवन में यह बदलाव ला सकते हैं।

सुबह जल्दी उठने के फायदे

दिनभर की ऊर्जा मिलती है।
एकाग्रता और मेमोरी में सुधार।
स्किन चमकदार बनती है।
स्ट्रेस और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा घटता है।
समय पर काम पूरे होने से आत्म-संतुष्टि मिलती है।

जल्दी उठने के लिए जरूरी है जल्दी सोना

रात को देर से सोने पर सुबह जल्दी उठना मुश्किल होता है। अगर आप 10 बजे सोते हैं तो 6 बजे तक उठना संभव हो सकता है। देर रात स्क्रीन टाइम (मोबाइल, लैपटॉप आदि) से बचना जरूरी है क्योंकि यह नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करता है। सोने से पहले हल्का भोजन करें और 15 मिनट की वॉक जरूर लें।

ऐसे करें शुरुआत आसान टिप्स

अलार्म दूर रखें:
ऐसा करें कि आपको उठकर उसे बंद करना पड़े।

स्नूज़ ना करें: पहली 5-10 मिनट मुश्किल हो सकती हैं, लेकिन उसके बाद ऊर्जा महसूस होगी।

ठंडी हवा और पानी: उठते ही ताजा हवा में जाएं, पानी पिएं और चेहरा धोएं।

फोन से दूरी: रात को सोने से पहले स्क्रीन से दूरी रखें।

मन को तैयार करें: सबकॉन्शियस माइंड को ट्रेन करें जैसे फ्लाइट या जरूरी काम के दिन आप खुद जाग जाते हैं।

रात में जल्दी नींद लाने के उपाय

सोने से पहले गर्म दूध में केसर या शहद मिलाकर पिएं।
कैमोमाइल टी या अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
कमरे में हल्की रोशनी और शांत वातावरण बनाएं।
भारी खाना न खाएं, इससे नींद टूटती है।
सोने से दो घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बना लें।

मोटिवेशन बनाए रखें
सुबह जल्दी उठने के लिए एक मजबूत कारण रखें, जैसे पढ़ाई, योग, एक्सरसाइज या आत्मविकास। जब आप खुद से जुड़ा कोई लक्ष्य तय करेंगे, तो अलार्म से पहले भी जागना आसान लगेगा।

सुबह जल्दी उठना एक कठिन लेकिन बेहद लाभकारी आदत है। सही रणनीति और मानसिक तैयारी के साथ यह आदत आसानी से विकसित की जा सकती है। बस शुरुआत करें, और धीरे-धीरे यह आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएगी।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी
From cold and cough to heart health, an Ayurvedic Immunity Booster can do wonders
Lifestyle

सर्दी-खांसी से लेकर दिल की सेहत तक, एक Ayurvedic Immunity Booster कर सकता है कमाल

द लोकतंत्र / हेल्थ डेस्क :  शहद और दालचीनी ये दो सामान्य सी लगने वाली चीजें, भारतीय रसोई के साथ-साथ

This will close in 0 seconds