Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

महतारी गौरव वर्ष में महिलाओं को बड़ी सौगात, रजिस्ट्री पर 50% छूट का ऐलान: CM विष्णु देव साय

A Major Gift for Women During 'Mahtari Gaurav Varsh'—50% Discount on Property Registration Announced: CM Vishnu Deo Sai

द लोकतंत्र/ रायपुर : छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय गुवाहाटी दौरे से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘महतारी गौरव वर्ष’ के तहत महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और संपत्ति में उनकी भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के लगभग ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले वर्ष को ‘विश्वास वर्ष’ और छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर दूसरे वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया था। अब तीसरे चरण में सरकार “महतारी गौरव वर्ष” मना रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा देना है।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के हित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर बोले CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेट्रोल और डीजल के कम उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने जो सुझाव दिए हैं, उन पर राज्य सरकार गंभीरता से अमल करेगी। सीएम ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों का संतुलित उपयोग आज समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने संकेत दिए कि राज्य स्तर पर भी ऊर्जा बचत और ईंधन के सीमित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा सकते हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने सनातन के खिलाफ बयान दिए, उनका राजनीतिक परिणाम पूरे देश ने देखा है। सीएम साय ने कहा कि देश की जनता अपनी परंपराओं और संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी को स्वीकार नहीं करती।

असम में हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता का किया जिक्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि वे गुवाहाटी में आयोजित हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी उनके साथ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार का गठन होना जनता के विश्वास का प्रतीक है। सीएम साय ने हिमंत बिस्वा सरमा को लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा भारी जनसैलाब उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से हिमंत बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि असम में नई सरकार विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से काम करेगी।

यह भी पढ़ें – NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘युवाओं का भविष्य दांव पर’

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में