Advertisement Carousel
Deoria News

न्यूयॉर्क में गूंजा Deoria के ‘अमृत प्रयास’ का विज़न, सांसद शशांक मणि ने वैश्विक मंच पर रखा विकास और आत्मनिर्भरता का मॉडल

The vision of Deoria’s ‘Amrit Prayas’ resonated in New York; MP Shashank Mani presented a model of development and self-reliance on the global stage.

द लोकतंत्र/ देवरिया : Deoria लोकसभा क्षेत्र के सांसद शशांक मणि ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित राजस्थान फाउंडेशन न्यूयॉर्क चैप्टर (यूएसए) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर पूर्वांचल और विशेष रूप से देवरिया के विकास मॉडल को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘अमृत प्रयास’ पहल के माध्यम से क्षेत्रीय विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक अवसरों से जुड़ने की अपनी व्यापक सोच को प्रवासी भारतीयों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के उद्यमी, नीति-निर्माता, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद शशांक मणि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति, उद्यमशीलता और वैश्विक भारतीय समुदाय की ऊर्जा भारत के विकास की बड़ी ताकत है। उन्होंने राजस्थान फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें भारत और विश्वभर में बसे भारतीय समुदाय के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रही हैं।

‘अमृत प्रयास’ के जरिए Deoria को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की पहल

सांसद शशांक मणि ने कार्यक्रम के दौरान देवरिया में चल रहे ‘अमृत प्रयास’ विज़न को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाना है, ताकि क्षेत्र को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल स्थानीय विकास की नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की है। इसी सोच के तहत देवरिया से लेकर न्यूयॉर्क तक अवसरों का एक ऐसा नेटवर्क तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त हों। सांसद ने कहा कि यदि ग्रामीण भारत की प्रतिभा को सही मंच और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती है। उनके इस विज़न को लेकर कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी भारतीयों ने विशेष रुचि दिखाई और इसे पूर्वांचल के लिए एक सकारात्मक मॉडल बताया।

भारत-अमेरिका सहयोग और निवेश संभावनाओं पर हुआ मंथन

समारोह में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापार, निवेश, शिक्षा, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

सांसद शशांक मणि के विशेष कार्याधिकारी (मंत्रालय संपर्क) अभिषेक पाण्डेय ‘रूपक’ ने बताया कि सांसद लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देवरिया और पूर्वांचल की संभावनाओं को सामने ला रहे हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र को केवल विकास योजनाओं तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उसे वैश्विक निवेश, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ‘अमृत प्रयास’ के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि देवरिया का यह विकास मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी चर्चा का विषय बन रहा है।

न्यूयॉर्क में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘अमृत प्रयास’ को मिली सराहना इस बात का संकेत है कि देवरिया जैसे जिलों की सकारात्मक पहलें अब वैश्विक पहचान प्राप्त कर रही हैं। राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि सांसद शशांक मणि का यह दौरा भविष्य में पूर्वांचल के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।

यह भी पढ़ें – ₹22 हजार लगाइए, हर महीने ₹30 लाख पाइए? पीएम Narendra Modi के नाम पर वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

DM Deoria wrote 'Paati' in Bhojpuri, spoke heart touchingly to the people of the district
Deoria News

डीएम देवरिया ने लिखी भोजपुरी में पाती, जनपद के लोगों से की दिल छू लेने वाली बात

द लोकतंत्र : सोशल मीडिया, ईमेल, व्हाट्सऐप के जमाने में अब पत्र लिखना बीते दिनों की बात हो गई। हम
The bus depot of Devbhoomi Deoria is crying over its 'mismanagement', the corporation is careless
Deoria News

अपनी ‘दुर्व्यवस्थाओं’ पर रो रहा है देवभूमि देवरिया का बस डिपो, निगम बेपरवाह

द लोकतंत्र/ राबी शुक्ला : देवभूमि देवरिया का बस डिपो अपनी दुर्व्यवस्थाओं पर रो रहा है। बस डिपो में स्टाफ़