Local News

Deoria : पुण्यतिथि पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण, देवरिया में विचार गोष्ठी आयोजित

Jayprakash Narayan

द लोकतंत्र : जनपद देवरिया में बांस देवरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न एवं संपूर्ण क्रांति के जनक समाजवादी पुरोधा जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गईं। जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि उनको इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है।

जयप्रकाश नारायण सच्चे समाज सेवक थे

जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा, इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का आंदोलन चलाया था। वे एक सच्चे समाज सेवक थे। इनको लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। जयप्रकाश नारायण जी को मरणोपरांत भारत रत्न से भी नवाजा गया था। दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भी उनके नाम पर है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए भव्य जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय ऑडिटोरियम (जे.पी.एन.आइ.सी) केंद्र बनाने का काम किया। वह इंदिरा गांधी के प्रशासनिक नीतियों के विरुद्ध थे। गिरते स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने बिहार में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना उनके सामाजिक जीवन की पृष्ठभूमि में रहे हैं।

यह भी पढ़ें : विश्वकप टूर्नामेंट में स्पिन की तिकड़ी ने किया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का ‘शो’ फ्लॉप

निवर्तमान प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी दिव्यांश श्रीवास्तव ने जयप्रकाश नारायण को नमन करते हुए कहा, जयप्रकाश नारायण का झुकाव शुरुआत से ही स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ था। उन्होंने 1919 में ब्रिटिश सरकार के रालेट एक्ट के खिलाफ असहयोग आंदोलन से प्रेरित होकर कालेज छोड़ दिया। जय प्रकाश नारायण महात्मा गांधी के साथ कई आंदोलन में शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह, ह्रदय नारायण जायसवाल, सुरेंद्र यादव,पंकज वर्मा,पवन कुशवाहा, संतोष यादव,गुड्डू यादव अश्वनी श्रीवास्तव, सुशांत सिंह, संजय श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव, अंबुज श्रीवास्तव, विनोद गौड़, नीरज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, काका चौधरी, बबलू यादव, विकास यादव,बृजेश पासवान,आफताब अहमद, सोहराब आलम इत्यादि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह