National

रायबरेली और अमेठी में अक्रामक मॉड में कांग्रेस, दोनों सीटों के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गये

Congress in aggressive mode in Rae Bareli and Amethi, two observers appointed for both the seats

द लोकतंत्र : यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों रायबरेली और अमेठी के लिए कांग्रेस पार्टी अक्रामक मॉड में काम कर रही है। कांग्रेस ने दोनों सीटों को हर हाल में जीतने का लक्ष्य बनाया है। ख़ुद प्रियंका गांधी इन दोनों सीटों के लिए चुनाव प्रचार अभियान संभाल रही हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए दोनों लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव स रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्रों में AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

दो पूर्व सीएम की लगी ड्यूटी

कांग्रेस ने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अमेठी के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ड्यूटी लगाई है। दरअसल, गांधी परिवार की दोनों परंपरागत सीटों अमेठी और रायबरेली को लेकर सियासी गणित को साधने की जिम्मेदारी दो पूर्व मुख्यमंत्री को दी गई है। दरअसल, कांग्रेस अमेठी को पुनः जीतकर अपनी रणनीति को साबित करने और रायबरेली में जीत का अंतर बढ़ाकर यह संदेश देना चाहती है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ रही है।

प्रियंका गांधी के कंधों पर दोनों सीटों की ज़िम्मेदारी

रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रियंका गांधी दोनों सीटों पर आक्रामक चुनाव प्रचार करेंगी। रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर 20 मई को मतदान होना है ऐसे में प्रियंका 18 मई तक रायबरेली में कैम्प करेंगी और वहीं से दोनों सीटों का प्रचार अभियान संभलेंगी।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी इस दौरान कई नुक्कड़ सभाएं करेंगी। साथ ही वह घर-घर जाकर जनसंपर्क भी करेंगी। वो रायबरेली गेस्ट हाउस में रहकर दोनों चुनाव क्षेत्रों की कमान संभालेंगी। प्रियंका के सामने जहां अमेठी लोकसभा सीट को पुनः जीतने की चुनौती है वहीं वह रायबरेली में वह जीत का मार्जिन बढ़ाने पर काम करेंगी।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं