National

23 अगस्त को अब हर साल ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाएगा भारत, पीएम मोदी ने की घोषणा

PM Modi Bengaluru Visit

द लोकतंत्र : 23 अगस्त 2023 का दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सहित पूरे देश के लिए ऐतिहासिक रहा। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही देश दुनिया में इसरो का दबदबा कायम हो गया। दुनियाभर के स्पेस संगठनों की नज़र भारत के मिशन मून पर बनी हुयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात करने बेंगलुरु स्थित इसरो (ISRO) के कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचे।

नेशनल स्पेस डे के रूप में 23 अगस्त की तारीख दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी। साथ ही, पीएम मोदी ने घोषणा की कि अब से 23 अगस्त का दिन हर साल ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से बातचीत करने के लिए मोदी सुबह करीब 6 बजे ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। यहां पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे ISRO वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।

पीएम मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा आज पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मान चुकी है। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा, चांद पर जहां मून लैंडर उतरा है, उस जगह को ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उस संकल्प को पूरा करने सामर्थ्य मिलता है।

यह भी पढ़ें : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे को मिला 18.6 मिलियन डॉलर का ‘गुप्त दान’

इसके साथ ही पीएम मोदी ने चांद की सतह पर उस जगह का भी नामकरण किया, जहां चंद्रयान-2 की लैंडिंग हुई थी। पीएम मोदी ने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, वो स्थान अब तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। ये हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता मिलकर ही रहती है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं