National

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा – भतीजे अभिषेक की हत्या करवाने की हुई थी साज़िश

Mamta Banerjee accused BJP, said - there was a conspiracy to get nephew Abhishek murdered

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव हो चुका है। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ रहा है सियासी दलों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है। इसी क्रम में आज ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। ममता ने भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की हत्या का प्रयास किया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को गोली मार दी गई होती, लेकिन उन्हें इसके बारे में पहले से ही जानकारी मिल गई थी।

अभिषेक की हत्या की साजिश के प्रयास को लेकर बरसीं ममता

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक जनसभा के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा, अगर आपको मुझसे शिकायत है तो क्या आप हत्या कर देंगे। आपने अभिषेक को मारने की भी कोशिश की, लेकिन हमें पहले ही पता चल गया। उन्होंने उसके घर की रेकी भी की, उसे फेसटाइम के जरिए संपर्क किया और मिलने का समय मांगा। अगर समय दे दिया होता तो वह गोली मारकर भाग गया होता। ये लोग अपने खिलाफ बोलने वाले हर किसी को मार देना चाहते हैं या उन्हें सलाखों के पीछे डाल देना चाहते हैं।

ममता बनर्जी ने क्यों लगाया यह आरोप

दरअसल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर एक शख़्स द्वारा रेकी की गई थी। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने राजाराम रेगे नाम के एक शख़्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, राजाराम रेगे एक आतंकी है। राजाराम मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं में से एक बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ राजाराम ने अभिषेक के निजी सहायक से भी संपर्क किया था। इसके बाद उसने अभिषेक के घर व कार्यालय के आसपास चक्कर लगाए थे। 

पुलिस ने दावा किया कि राजाराम का कनेक्शन मुंबई हमलों के हैंडलर डेविड हेडली से भी था। राजाराम की गिरफ्तारी से पहले ममता बनर्जी ने अपने भतीजे की खुद की हत्या की आशंका जताई थी।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं