Politics

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा – मेरी मां सोनिया का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हो चुका है

Priyanka Gandhi hits back at PM Modi, says - My mother Sonia's Mangalsutra has been sacrificed for this country.

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव में पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयानों से सियासी पारा हाई हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘संपत्ति बांट देने वाले’ बयान को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम को आड़े हाथों लिया। बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सवालिया लहजे में पूछा कि, कांग्रेस की सरकार में क्या कभी किसी ने आपका मंगलसूत्र छीना है? मेरी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हो चुका है।

मेरी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा, 70 सालों से देश स्वतंत्र है। देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है। क्या कभी किसी ने आपका मंगलसूत्र छीना? जब जंग हुई थी तो इंदिरा गांधी ने खुद का सोना दान कर दिया था। मेरी मां (सोनिया गांधी) का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है। ये लोग महिला के संघर्ष को नहीं समझ सकते हैं।

प्रियंका ने आगे कहा, अगर नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बात नहीं करते। किसान पर कर्ज चढ़ता है तो पत्नी मंगलसूत्र गिरवी रखती है। यह बात ये लोग नहीं समझते। किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हुए पर क्या इन्होंने किसानों की पत्नी के मंगलसूत्र के बारे में सोचा और नोटबंदी के समय महिलाओं का पैसा किसने छीना था?

पीएम को शर्म आनी चाहिए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, आज वोटों के लिए महिलाओं के लिए ऐसी बात कर रहे हैं। पीएम को शर्म आनी चाहिए। अगर देश की महिलाओं के मंगलसूत्र की चिंता होती तो उनके बेटों को आप रोजगार दिलाते। देश में बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं मगर आप इतनी छोटी बातें करते हैं। ये आप तय करिए कि आपको कैसी राजनीति चाहिए। सत्ता की राजनीति या फिर सत्य की राजनीति।

उन्होंने कहा, कब तक आप हिंदू-मुसलमान पर लड़ेंगे? यह आपका चुनाव है और यह आपको तय करना है कि आप हिंदू मुसलमान पर लड़ेंगे या महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ेंगे। मैं पीएम मोदी को चुनौती देती हूं कि इस चुनाव को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर लड़कर देखिए। इन 10 सालों में उन्होंने आपके लिए क्या किया है, वे यहां खड़े होकर बताएं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर